{"_id":"613263368ebc3e01e54424b2","slug":"private-warehouse-raided-warehouse-sealed-jaunpur-news-vns6095707118","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी गोदाम पर प्रशासन ने की छापेमारी, गोदम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी गोदाम पर प्रशासन ने की छापेमारी, गोदम सील
विज्ञापन
रामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के धनुहा गांव में स्थित एक गल्ला कारोबारी के गोदाम पर बृहस्पतिवार की रात प्रशासन ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। गल्ला कारोबारी मौके पर नहीं मिला और गोदाम में ताला बंद था। पुलिस अफसरों की मौजूदगी में अफसरों ने गोदाम को सील कर दिया। शुक्रवार की सुबह गोदाम का ताला खोलवाकर उसमें रखे अनाज की जांच की गई। मौके पर कारोबारी की ओर से कोई कागजात नहीं दिखाया गया जिससे गोदाम को फिर से सील कर लाइसेंस और अनाज से सबंधित अभिलेख के साथ डीएसओ कार्यालय में तलब किया गया है।
धनुहा गांव निवासी एवं रामपुर की पूर्व प्रमुख नंदनी जायसवाल के देवर राकेश जायसवाल के पास प्रियांश ट्रेडर्स नाम से गल्ले का लाइसेंस है। गांव में ही उनका गल्ला गोदाम है। डिप्टी सीएम केशव मौर्य को शिकायत मिली थी कि धनुहा गांव में स्थित गल्ला कारोबारी के गोदाम में सरकारी अनाज डंप किया गया है। डिप्टी सीएम ने गोदाम की जांच कराने का निर्देश डीएम को दिया। डीएम के निर्देश पर डीएसओ संतोष विक्रम शाही , नायब तहसीलदार, सीओ मड़ियाहू पुलिस बल के साथ रात में करीब दस बजे धनुआ गांव पहुंचे और गल्ला कारोबारी राकेश जायसवाल के गोदाम पर छापा मारा। रात में मौके पर कोई नहीं मिला तो गोदाम को सील कर दिया गया। शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस बल के साथ डीएसओ, नायब तहसीलदार संतोष सिंह, सीओ एसपी उपाध्याय, रामपुर थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे । गोदाम खोलवाकर देखा गया तो अंदर एक हजार बोरी चावल और दो सौ बोरी गेहूं मिला । करीब दो सौ बोरी पर सरकारी अनाज का लेबल लगा था। व्यापारी मौके पर नही आया। पता चला कि उनके बेटे की तबीयत खराब है और वह किसी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। गोदाम को सील कर गोदाम को सील कर पुलिस तैनात कर दी गई है।