फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Prison Sent to President of Human Rights Commission

मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष बताने वाले को भेजा जेल

Fri, 19 Jul 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Prison Sent to President of Human Rights Commission
जौनपुर। लाइनबाजार थाने की पुलिस ने अपने को मानवाधिकार आयोग पूर्वी जोन का अध्यक्ष बताने वाले को बुधवार की रात में गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार को सरपतहा थाना क्षेत्र के बूढ़ूपुर गांव निवासी रमाकांत जायसवाल नामक व्यक्ति कार से लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में पहुंचा। जहां उसने अपने को मानवाधिकार आयोग पूर्वी जोन का अध्यक्ष बताते हुए सुइट खोलवा लिया। उसके बाद उसने इंस्पेक्टर लाइनबाजार को फोन करके तलब किया। दस मिनट बाद उसने दोबारा फोन करके कहा कि तत्काल मिलिए, रात में ही अयोध्या जाना है। इंस्पेक्टर लाइनबाजार संजीव मिश्रा पहुंचे और उसे लेकर थाने आए। थाने में उसकी तलाशी ली गई। एक बैग 18 से 20 कार्ड मिले जिसपर किसी को अध्यक्ष तो किसी को महामंत्री लिखा हुआ था। बैग में तमाम भूमि संबंधित विवादों के आवेदन भी मिले। पूछताछ में उसने बताया कि मानवाधिकार के नाम से एक संस्था बनाकर वह इसी तरह वसूली करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed