{"_id":"63dffec398c8f808120c2fd1","slug":"prepare-thoroughly-for-the-elections-up-to-the-booth-level-you-will-get-good-results-jaunpur-news-vns6972401159-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बूथ स्तर तक चुनाव के लिए पूरी तरह करें तैयारी, मिलेगें अच्छे परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बूथ स्तर तक चुनाव के लिए पूरी तरह करें तैयारी, मिलेगें अच्छे परिणाम
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक व डाटा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन रविवार को नगर के मैरेज हाल में किया गया। मुख्य अतिथि पार्टी के काशी क्षेत्र के मंत्री अशोक तिवारी ने कहा कि बूथ स्तर तक चुनाव के लिए पूरी तैयारी कीजिए, इससे निश्चित रूप से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में महाशक्ति बनकर उभर रहा है। रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान वहां फंसे भारतियों को सुरक्षित वापस लाकर एक उदाहरण प्रस्तुत किया। गुजरात विधानसभा चुनाव में जनता का भरपूर समर्थन मिला। श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को सार्थक करते हुए तमिल और काशी का समागम, काशी में आयोजित किया गया, जो एकता और अखंडता का संदेश देता है। 2024 लोकसभा के चुनाव की तैयारी की रणनीति समय से बनानी शुरू कर दिया था, जिसका परिणाम रहा कि बूथ स्तर तक कमेटी संगठित हो गई है।
विशिष्ट अतिथि भाजपा मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की दूरवर्ती सोच के चलते जनपद को 35 हजार करोड़ के उद्योगों की सौगात मिलने जा रही है। छोटी-बड़ी कुल मिलाकर 500 सड़कें लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जानी है। जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने कहा कि यह भाजपा की कुशल संगठनात्मक क्षमता का ही परिणाम है कि आज समाजवादी पार्टी को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का स्थान तक नहीं मिल पाया। भाजपा काशी क्षेत्र चुनाव प्रबंधन समिति के सह संयोजक संदीप तिवारी ने कार्यकर्ताओं को सरल एप इंस्टॉल करवाया। बैठक को जिला प्रभारी केके सिंह, जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, मनोज दुबे, महिलाल गौतम ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
उद्घाटन काशी क्षेत्र के मंत्री अशोक तिवारी ने पं.दीनदयाल उपाध्याय व डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
इस मौके पर डॉ.अजय सिंह, इंदुबाला सिंह, जयेश सिंह, वंदना पटेल, डॉ.श्याम दत्त दुबे, प्रहलाद यादव, शिवम पाल, अनुराग सिन्हा, अखिल प्रताप सिंह, प्रहलाद यादव आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री डॉ.अजय कुमार सिंह ने किया।