फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Preparations underway to announce a reward of Rs 1 lakh on Anand Singh alias Sholay

Jaunpur News: आनंद सिंह उर्फ शोले पर 1 लाख का इनाम घोषित करने की तैयारी

Fri, 20 Feb 2026 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to announce a reward of Rs 1 lakh on Anand Singh alias Sholay
-एडीजी की गई संस्तुति, डिस्पेंसरी संचालक को मार दी थी गोली
विज्ञापन

जौनपुर। पुलिस के लिए सिरदर्द बना चुना आनंद सिंह उर्फ शोले अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस अब उस पर 50 हजार रुपये का इनाम को बढ़ाकर एक लाख करने की तैयारी है। इसके लिए एडीजी से इसके लिए संस्तुति की गई है।
बक्शा के लखौवा बाजार में बीते शनिवार को सवा तीन बजे बाइक सवार बदमाशों डिस्पेंसरी संचालक विनय कीर्तनिया उर्फ बीके पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। एक गोली पैर में लगी थी। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि लखौवा निवासी आनंद सिंह उर्फ शोले ने दो और साथियों के साथ मिलकर गोली मारी है। वारदात के पहले व्हाट्सएप कॉल पर 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। धमकी दी थी कि रुपये नहीं दिए तो गोली मार दूंगा। उधर, घायल की छोटी पुत्री सोमा कीर्तनिया की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज की। जांच में यह बात सामने आई कि घायल जिस व्यक्ति पर आरोप लगा रहा है, उसकी पुलिस को पहले से की तलाश थी। उसपर बक्शा, बदलापुर, प्रतापगढ़ जनपद में भी 10 प्राथमिकी दर्ज है। जनपद पुलिस ने शोले पर पहले 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में डीआईजी के स्तर से 50 हजार कर दिया गया है। अब यह ईनाम एक लाख किए जाने की तैयारी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए संस्तुति भी कर दी गई है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी पर इनाम बढ़ाने के लिए संस्तुति की गई है। इस समय शोले पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन

-----------
दो वांछित पशु तस्करों पर 50-50 हजार का इनाम
वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्णा ने मंगलवार को गो तस्करी मामलों में गैंगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध वांछित चल रहे जिन 54 आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है, उनमें दो जिले के रहने वाले हैं। दोनों चंदौली में दर्ज मुकदमों में भी वांछित हैं। इनमें एक विपिन गौड़ निवासी मछलीशहर गांव डिहिया थाना खुटहन, जबकि दूसरा सोनू सतहरिया, मुंगराबादशाहपुर है। दोनों के विरुद्ध चंदौली गो पशु तस्करी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज है। वहां की पुलिस ने दोनों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed