फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Preparations complete: Chaukian Dham to be monitored by 20 CCTV cameras.

तैयारियां पूरीं : 20 सीसीटीवी कैमरे से होगी चौकियां धाम की निगरानी

Sun, 11 Oct 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Preparations complete: Chaukian Dham to be monitored by 20 CCTV cameras.
शीतला माता - फोटो : Archive
धर्मापुर। नवरात्र की शुरुआत के साथ पूर्वांचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की तैयारी पूरी हो गई है। रविवार को मां के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर परिसर सजकर तैयार है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन ने सफाई, पेयजल, प्रकाश और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की है। मंदिर परिसर में 20 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

मंदिर के आसपास फूल-माला, नारियल, चुनरी और अन्य पूजन सामग्री की दुकानें सज चुकी हैं, जहां दुकानदारों ने विशेष तैयारियां की हैं।त्योहारी सीजन में श्रद्धालुओं की मांग को ध्यान में रखते हुए पूजन सामग्री बाहर से मंगाई गई है। नारियल मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश से और फूल-मालाएं वाराणसी से मंगाई गई हैं।
विज्ञापन

मंदिर के महंत विवेकानंद पंडा ने जानकारी दी कि मां के भव्य शृंगार के लिए विशेष रूप से दौना और अड़हुल के फूलों की मालाओं के अलावा गेंदा, गुलाब और जयमाल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी फूल-मालाएं वाराणसी से मंगाईं जा रही हैं। नवरात्र के पावन दिनों में मां का विशेष शृंगार इन्हीं फूलों से किया जाएगा।
मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार अंबष्ट ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान रखते हुए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग निकास द्वार बनाए गए हैं। मंदिर परिसर में 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed