फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Preparation to cancel the contract of solid waste plant

Jaunpur News: सालिड वेस्ट प्लांट का अनुबंध रद्द करने की तैयारी

Sun, 21 May 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Preparation to cancel the contract of solid waste plant
जौनपुर। नगर से सटे कुल्हनामऊ में सालिडवेस्ट मैनेजमेंट का प्लांट पिछले ढाई महीने से बंद है। इसका संचालन करने वाली कंपनी एटूजेड अपने कर्मचारियों के साथ गायब है। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन दो बार नोटिस भेज चुका है। अब अनुबंध निरस्त करने की तैयारी है। दो साल पहले 12.39 करोड़ की लागत से निर्मित प्लांट शोपीस बना हुआ है। नगर पालिका परिषद जौनपुर में रोजाना 97 टन कूड़े का उठान होता है। इसके निस्तारण के लिए वर्ष 2011 में कुल्हनामऊ में 11 एकड़ भूमि पर प्लांट का शिलान्यास किया गया था। इसका निर्माण वर्ष 2013 में शुरू हुआ। कभी भूमि विवाद तो कभी ग्रामीणों का विरोध सामने आता रहा। वहीं, कार्यदायी संस्था एटू जेड ने भी काम बंद कर दिया। जैसे-तैसे 11 साल में प्लांट बनकर तैयार हुआ। 18 मार्च 2021 को तत्कालीन नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने इसका उद्घाटन किया था। इसके बाद से प्लांट का संचालन सुचारु रूप से नहीं हो पा रहा। कार्यदायी संस्था की तरफ से काम बंद कर दिया है। इससे कचर का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। डंपिंग ग्राउंड के आस-पास दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। नगर पालिका ने कार्यदायी संस्था को 14 मार्च और 10 मई को नोटिस जारी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed