फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pregnant woman dies due to excessive bleeding during operation

Jaunpur News: ऑपरेशन के दौरान अधिक रक्तस्राव से प्रसूता की मौत

Tue, 20 May 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies due to excessive bleeding during operation
मछलीशहर। नगर स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार की देर शाम प्रसव के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई, जबकि नवजात जीवित है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाने में जुटी है।सिकरारा थाना क्षेत्र के मनिकापुर गांव निवासी बिंदु यादव(32) पत्नी सुनील यादव सोमवार की सुबह प्रसव होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाॅक्टर ने ऑपरेशन से प्रसव कराया। बच्ची पैदा होने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। अधिक रक्तस्राव होने से मरीज की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय प्रसूता की मौत हो गई। इसके बाद परिजन महिला का शव लेकर लौट आए और अस्पताल में तोड़फोड़ की। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा और प्रभारी निरीक्षक विनीत राय फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि मामले में परिजनों से तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed