{"_id":"674cb2fecea325182403b4e4","slug":"pregnant-woman-beaten-and-injured-accused-of-robbery-jaunpur-news-c-193-1-va11001-125881-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: गर्भवती को मारपीट कर घायल किया, लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: गर्भवती को मारपीट कर घायल किया, लूट का आरोप
विज्ञापन
केराकत कस्बे के मेंहदी तला में भूमि विवाद को लेकर दबंगो ने एक महिला की गर्भवती बेटी व उसके परिवार के साथ पड़ोसियों को मारापीटा। साथ ही घर में रखा आभूषण उठा ले गए। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
एसपी डॉ अजय पाल शर्मा को प्रार्थना पत्र देते हुए पीड़िता मदीना पत्नी नसरुल्ला ने आरोप लगाया कि 19 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे पड़ोसी दिलशाद, जिया उल्लाह, सेराज, मेराज और ईरशाद सहित अन्य लोग घर में घुस आए और उनकी गर्भवती बेटी अफसरी के पेट में लात-घूंसे मारे और उसे जमीन पर पटक दिया। जब वह और उनकी छोटी बेटी केसरी बचाने आईं तो उन्हें भी पीटा गया। जाते समय आरोपीने पीड़िता के कान का झाला उठा ले गए। पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी भाग निकले।
पीड़िता ने बताया कि थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि पीड़िता का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।