फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Practice yoga near the river bank

Jaunpur News: नदियों के किनारे कराएं योगाभ्यास

Mon, 02 Jun 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Practice yoga near the river bank
जौनपुर। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाए जाने के संबंध में बैठक हुई। डीएम ने 21 जून को शाही किले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. कमल ने अवगत कराया कि इस वर्ष योग दिवस की थीम है “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”। इस वर्ष 15 जून से 20 जून तक योग सप्ताह मनाया जाना है जिसमें समस्त ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, सरोवर के किनारे सहित अन्य स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

योग सप्ताह में दिव्यांगों के लिए योग कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं, कार्यस्थल पर मनरेगा के श्रमिक भी योग करेंगे। इसके साथ ही गर्भवती व कामकाजी महिलाएं भी योग में हिस्सा लेंगी। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतों में, नदियों के किनारे योगाभ्यास कराया जाए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने डीआईओएस व बीएसए को विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही समस्त स्कूलों, कॉलेजों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed