फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police revealed- teenagers shot the young man in a love affair

Jaunpur News : पुलिस का खुलासा- प्रेम प्रसंग में किशोरों ने मारी थी युवक को गोली, एक अभी भी फरार

Fri, 14 Feb 2025 09:16 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 14 Feb 2025 09:16 PM IST
सार

बीते दिनों साइकिल सवार युवक को गोली मारने वाले मामले में पुलिस ने खुलासा किया और बताया कि प्रेम प्रसंग में किशोरों ने युवक को गोली मारी थी। आरोपी तीन किशोरों को सुधार गृह भेजा गया और तमंचे से फायर करने वाला आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Police revealed- teenagers shot the young man in a love affair
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

साइकिल सवार को जान से मारने की नीयत से गोली मारने के मामले में पुलिस ने घटना में शामिल तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया। हालांकि तमंचे से फायर करने वाला आरोपी अभी फरार है। पटैला मार्ग के तबेला मैदान के पास सेंवई नाला पुल पर तीन दिन पूर्व साइकिल सवार युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी थी।

विज्ञापन


ख्वाजापुर गांव निवासी मुन्नीलाल लगभग छह वर्ष पूर्व रसूलपुर गांव में घर बनाकर परिवार सहित रहते हैं। वह सूरत शहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके दो बेटे और पत्नी घर पर रहते हैं। विगत मंगलवार की सुबह उनका बड़ा पुत्र सचिन मौर्या (22) खेत में तैयार चुकंदर उखाड़ खुटहन मंडी में बेचने गया था। वह साइकिल से वापस लौट रहा था।
विज्ञापन


नाले के पुल पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे ओवर टेक कर रोक लिया था। वह कुछ समझ पाता तक पीछे बैठा बदमाश ने उसे लक्ष्य कर तमंचा से फायर कर दिया। गोली कमर में लगते ही सचिन लहुलुहान होकर सड़क पर गिर गया। दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी। थाना अध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि घायल सचिन का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसे आधार मान छानबीन आगे बढ़ाई गई तो घटना में कई नाम जुड़ते चले गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार की भोर में पटैला बाजार से हिरासत में ले लिया।


पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि घायल सचिन का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसको लेकर उसे कई बार सचेत किया गया था। वह उसका चक्कर छोड़ दे लेकिन वह माना नहीं। तो हम लोगों ने उसे हमेशा के लिए हटाने की योजना बनाई। जिसमें कई लोग शामिल रहे। तमंचे से फायर करने वाला आरोपी अभी फरार है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed