फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police remained silent on fake information of robbery

लूट की फर्जी सूचना पर हलकान रही पुलिस

Tue, 09 Aug 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police remained silent on fake information of robbery
बक्शा। क्षेत्र दो अलग अलग जगहों पर फर्जी लूट की सूचना पर पुलिस कई घंटे हलकान रही। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस व पीआरवी की टीम ने जांच किया तो लूट की सूचना फर्जी निकली। केवल आपसी विवाद में फंसाने को लेकर सूचना दी गई है।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह ने बताया कि रविवार की शाम शंभूगंज हाइवे के पास से नरेंद्र पाल निवासी चक पटैला बक्सा ने पीआरवी को सूचना दिया कि कुछ लोगों ने धमकाकर 50 हजार रुपये लूट लिया। जांच करने पहुंची पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो आरोपी ने बताया कि मामला इनके पट्टीदार नन्हकू पाल से मकान खाली करने का विवाद था। वही रविवार को ही दूसरे मामले में हैदरपुर मुरैलापुर निवासी विशाल चौहान ने थाने पर परिवार संग पहुंचकर सूचना दिया कि कुल्हनामऊ के पास अज्ञात लोगों ने असलहे के बल 2 लाख लूट लिया। पुलिस ने मामले में पूछताछ शुरू किया तो शिकायत कर्ता अपनी बात में उलझने लगे। कुछ देर बाद खुद कबूल किया कि हमारा गांव के कुछ लोगों से विवाद था। उन्हीं से झगड़ा हुआ था। फंसाने के लिए कुछ लोगों ने बहका कर सूचना दिलवा दिया। पुलिस ने दोनों फर्जी लूट की सुचाना देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed