फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A plan worth 11.4 million approved for drainage, 5.7 million released

Jaunpur News: जलनिकासी के लिए 1.14 करोड़ की योजना मंजूर, 57 लाख हुए जारी

Tue, 29 Sep 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
A plan worth 11.4 million approved for drainage, 5.7 million released
बदलापुर। जौनपुर रोड पर जल निकासी की समस्या से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पंचायत क्षेत्र में नाला निर्माण के लिए शासन ने एक करोड़ 14 लाख रुपये की कार्ययोजना की स्वीकृत दी है। 57 लाख रुपये अवमुक्त भी हो गए हैं। धनराशि जारी होने के बाद नाला निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह ने बताया कि जौनपुर रोड स्थित नहर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होते हुए पंडित दीनदयाल उपवन तक बरसात में जल निकासी की समस्या रहती है। बारिश होने पर सड़क के किनारे पानी भर जाता है। इससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी होती है। नगरवासियों की मांग को देखते हुए नाला निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी गई थी। जिसे शासन से स्वीकृत मिल गई है। जल्द ही नाला निर्माण शुरू होगा। नाला बनने के बाद बारिश के पानी की निकासी बेहतर होगी। जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed