फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police reached the notice of assault in Purushottampur village

पुरुषोत्तमपुर गांव में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस

Wed, 31 Mar 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Police reached the notice of assault in Purushottampur village
धर्मापुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के पाण्डेय पुरुषोत्तमपुर गांव में मंगलवार की रात एक मकान पर धावा बोलकर मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस देर तक हलाकान हुई। पुलिस के पहुंचने पर कोई हमलावर नहीं दिखा पर पीड़ित परिवार के लोगों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए थे। दरअसल बीते वर्ष नौ अक्तूबर को पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में घायल बेला देवी पत्नी रामलखन की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जेल भेजा था। जिसमें से एक को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। इसी दौरान बेला देवी की हत्या के मामले में आरोपी पवन के बड़े भाई पंकज यादव का शव मंगलवार को गोमती नदी में मिला तो पुलिस शव लेकर उसके घर पहुंची थी। बेला देवी के परिजनों का आरोप है कि शव आने के बाद रात में कई लोग उनके घर पर चढ़ आए थे। थानाध्यक्ष योगेंद्र यादव का कहना है कि मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन मौके पर जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed