फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police encounter in Jaunpur two miscreants and constable injured due to bullet shots

Police Encounter: जौनपुर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश और एक सिपाही घायल

Mon, 30 May 2022 10:13 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 30 May 2022 10:13 AM IST
सार

जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरा मोड़ पर बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। इसमें से दो बदमाशों के पैर गोली लगी है।

विज्ञापन
Police encounter in Jaunpur two miscreants and constable injured due to bullet shots
घायल बदमाशों का जिला अस्पताल में चल रहा उपचार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरा मोड़ पर बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। इसमें से दो बदमाशों के पैर गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से चली गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह सिपाहियों के साथ बीती रात गश्त पर निकले थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि छह बदमाश सिंगरामऊ की तरफ से बदलापुर की ओर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना पाते ही प्रभारी निरीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ कमलेश कुमार को मदद के लिए बुलाया। दोनों थाने की पुलिस ने बबुरा मोड़ के पास नाकेबंदी की।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद दो अलग-अलग बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों मोनू यादव और राजकुमार यादव निवासी डड़वा थाना बदलापुर के पैर में लोगी लगी और वो बाइक से गिर गए। पुलिस ने घेराबंदी कर घायलों और उसके दो साथियों कल्लू उर्फ सतीश यादव निवासी मोलनापुर तथा सौरभ यादव उर्फ वकील निवासी डड़वा को गिरफ्तार कर लिया। जबकी दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बदमाशों की ओर चली गोली सिपाही विद्वेष द्विवेदी के बांए हाथ में लगी। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से चार तमंचा, 6 कारतूस, दो खोखा, दो बाइक जिसमें एक चोरी की है, बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि फरार बदमाश शैलेंद्र यादव निवासी सरायगुंजा थाना बदलापुर और योगेश यादव निवासी सुल्तानपुर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed