फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police Encounter in jaunpur RS One lakh awarded criminal injured due to bullet shot

Police Encounter: जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, सिपाही को भी लगी गोली

Fri, 30 Sep 2022 09:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 30 Sep 2022 09:15 PM IST
सार

जौनपुर जिले में एक लाख के इनामी बदमाश विनोद सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसपर हत्या, लूट, छिनैती जैसे 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। 

विज्ञापन
Police Encounter in jaunpur RS One lakh awarded criminal injured due to bullet shot
जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ (सांकेतिक)

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले में आतंक का पर्याय बन चुके एक लाख के इनामी बदमाश विनोद कुमार सिंह को शुक्रवार शाम पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। इस दौरान एक सिपाही को भी गोली लगी है। घटनास्थल से पिस्टल, ऑटामैटिक कारबाइन बरामद की गई। विनोद के खिलाफ विभिन्न थानों में 25 मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सरपतहां थानाक्षेत्र के छितमपट्टी गांव निवासी विनोद सिंह (38) पर एडीजी जोन वाराणसी ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार की शाम सूचना मिली कि कुछ बदमाश बदलापुर थानाक्षेत्र के देवरिया गांव के पास छिपे हैं। वहां पुलिस पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में बदमाश विनोद सिंह और कौशांबी निवासी सिपाही अजय सिंह (28) को गोली लगी। दोनों को पुलिस ने सीएचसी बक्शा पहुंचाया। वहां से विनोद सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि कागजात के आधार पर विनोद सिंह की पहचान की गई। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कांबिंग कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ दशक से अपराध से था नाता

Police Encounter in jaunpur RS One lakh awarded criminal injured due to bullet shot
जिला अस्पताल के बाहर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

 बदमाश विनोद सिंह का अपराध से नाता पुराना है। करीब डेढ़ दशक पहले ही इसने अपराध की दुनिया में कदम रखा था। सरपतहां थाना क्षेत्र के छितमपट्टी गांव निवासी रणजीत सिंह के चार पुत्रों में यह तीसरे नंबर का था। पिता की मौत करीब 15 साल पहले ही हो गई थी। पिता की मौत के बाद वह अपने हिस्से की जमीन आदि बेचकर ससुराल बदलापुर क्षेत्र के मेढ़ा में रहने लगा। सरपतहां इलाके में कम ही आना-जाना होता था।  करीब तीन साल से अपने ससुराल भी नहीं जाता था।

पढ़ें: जौनपुर का 29वां थाना बना तेजीबाजार, 92 गांवों के सुरक्षा की होगी जिम्मेदारी

सुबह ही पुलिस को मिल गई थी सूचना

विनोद सिंह के बारे में पुलिस को शुक्रवार की सुबह ही सूचना मिल गई थी। बदलापुर इलाके में जांच की जा रही थी तभी पुलिस पर फायरिंग करके भागने लगा। पुलिस की फायरिंग उसको भी गोली लगी। पुलिस टीम में थाना प्रभारी बदलापुर योगेंद्र सिंह, सिकरारा थाना प्रभारी विवेक तिवारी, बक्शा थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह, मड़ियाहूं थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह व क्राइम ब्रांच प्रभारी आदेश त्यागी शामिल थे। एसएसपी अजय साहनी ने नेतृत्व में कार्रवाई हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed