फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   police Encounter in Jaunpur accused arrested theft who run waya from court during hearing

जौनपुर में मुठभेड़: पेशी के दौरान फरार हुआ चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sun, 19 Dec 2021 01:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Dec 2021 01:47 PM IST
सार

न्यायालय में पेशी के लिए ले जा रहे चोरी का आरोपी रेलवे क्रॉसिंग बंद होने और पुलिस की लापरवाही का लाभ उठाते हुए हथकड़ी समेत भाग निकला था। रविवार तड़के पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
police Encounter in Jaunpur  accused arrested theft who run waya from court during hearing
गोली लगने से घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यायालय में पेशी के लिए ले जाते समय फरार चोरी के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा।  चंदवक थाना क्षेत्र के देवलासपुर हरिहरपुर मार्ग पर खुज्जी अंडरपास के पास हुए मुठभेड़ में गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया। एएसपी सिटी डॉक्टर संजय कुमार के मुताबिक आरोपी बदमाश अजीत उर्फ गोरख कुमार के पैर में गोली लगी है। शनिवार को न्यायालय में पेशी के लिए जाते वक्त फरार होने वाले बदमाश के पीछे पुलिस लगी थी। 

विज्ञापन


सीओ केराकत शुभम तोडी के मुताबिक चंदवक थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह शनिवार की अल सुबह गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लोहराखोर बाजार के पास खाली कमरे में दो युवक चोरी की योजना बना रहे हैं। जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम अजीत उर्फ गोरख पुत्र त्रिभुवन निवासी बजरंग नगर व दूसरे ने सचिन यादव पुत्र रम्मन निवासी मझिली बताया।
विज्ञापन


तलाशी में उनके पास से लोहे की सरिया, पिलास व पेचकश बरामद हुआ। वहीं, पुलिस उन्हें चंदवक से लेकर न्यायालय में पेशी के लिए ले जा रही थी। इसी बीच जफराबाद स्टेशन की रेलवे क्रॉसिंग बंद थी। मौका देखकर दोनों चोर हथकड़ी समेत भाग निकले। जिन्हें देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने दौड़ाकर सचिन यादव को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः गिट्टी-बालू कारोबारी का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका, पुलिस बोली- ट्रैक्टर से गिरकर मौत

वहीं मौके का फायदा उठाकर गोरखनाथ भाग निकला। यह सब देख क्रॉसिंग पर फंसे लोग भी सकते में आ गए।  वहीं,इस घटनाक्रम से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा था। जफराबाद थाना और चंदवक थाना की पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी।

रविवार तड़के मुखबिर की सूचना पर देवलासपुर हरिहरपुर मार्ग पर खुज्जी अंडरपास के पास बदमाशों की घेराबंदी की गई। बदमाश अपने को पुलिस टीम से घिरता देख फायर करने लगे। जवाबी कार्रवाई में एक गोली अजीत उर्फ गोरख कुमार के पैर में लगी। उसका साथी मौके से फरार हो गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed