फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police careless thieves Six shops robbed goods worth lakhs stolen traders getting angry in jaunpur

पुलिस बेपरवाह, चोरों की चांदी : एक के बाद एक छह दुकानों के चटकाए ताले, लाखों का माल समेटा; व्यापारियों में रोष

Sun, 08 Dec 2024 12:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Dec 2024 12:45 PM IST
सार

Jaunpur News : जाैनपुर के महाराजगंज थाना क्षेत्र में आधा दर्जन स्थानों पर चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश का माहाैल बन गया है। आरोप है कि पुलिस गश्त नहीं करती इसलिए चोर अपना दुस्साहस दिखा रहे हैंं। दो अन्य स्थानों पर भी चोरी के प्रयास किए गए थे। पुलिस ने मुआयना कर शिकायत दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Police careless thieves Six shops robbed goods worth lakhs stolen traders getting angry in jaunpur
चोरी की घटना के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के महराजगंज थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले दिन-ब-दिन और बुलंद होते जा रहे है। बीती रात चोरों ने एक ही रात में छह दुकानो में ताले और शटर तोड़कर सारा सामान समेट ले गए। चोरों ने दो अन्य और दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे।

विज्ञापन


क्षेत्र के ठेंगहां (मंगलानगर) बाजार में बीती रात चोरों ने आधा दर्जन दुकानों को निशाना बनाया, जिसमें योगेश मिश्रा ठेंगहां निवासी एग्री जंक्सन इफको सेंटर का शटर चाड़कर एक लाख 32 हजार नगदी समेत खाद बीज, दीपक मिश्रा शिवा इंटरप्राइजेज सहज जनसेवा केंद्र में शटर तोड़ बैटरी इन्वर्टर समेत इण्टरनेट की मशीन, नकदी व अन्य कागजात की चोरी कर लिए।
विज्ञापन




इसी क्रम में ठेंगहा निवासी रतन मिश्रा की आटा चक्की की गल्ला बाॅक्स और पेटी तोड़ चोरों ने नगदी 14 हजार गायब रुपये गायब कर दिए। उसी कारखाने पर काम करने वाला गांव का ही सब्जी व्यापारी अमृतलाल गौतम ने स्टील गुल्लक में 12 हजार रुपये छिपा कर रखा था, चोरों ने उसे भी चुरा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार स्थित ठेंगहां निवासी राम अधार मिश्रा की पाही कास्त कमरे का ताला तोड़ उसमें रखा 5 बोरी डाई और सरसों की चोरी कर ली। शिवनगर निवासी सुरेश मिश्र की किराना की दुकान का शटर तोड़ चोरों ने नगदी समेत हजारों के सामान गायब कर दिए।


बाजार के पीछे घर के सामने खड़ी विजय कुमार की दो सायकिल को भी चोरों ने नहीं छोड़ा। सीड़ गांव के मुकेश सरोज की किराना दुकान पर लगे ताले को तोड़ने का चोरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन वहां असफल रहे। बाजारवासियों का कहना है कि चोरों ने बेखौफ होकर चोरी का अंजाम दिया। सूचना पाकर सुबह पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने फोरेंसिस टीम, डाॅग स्क्वायड टीम व थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने पड़ताल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed