फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police beat niece after fighting and skirmish

मारपीट और झड़प के बाद पुलिस ने भांजी लाठी

Fri, 16 Apr 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Police beat niece after fighting and skirmish
जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले में बृहस्पतिवार को मतदान के दौरान कहीं फर्जी मतदान, तो कहीं मतदान में विरोध को लेकर कई बूथों पर मारपीट और झड़प की घटनाएं हुईं। इसमें चार लोग घायल हो गए। कई बूथों पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। मीरगंज: थाना क्षेतड्र के बभनियाव गांव का मतदान केंद्र अति संवेदनशील की श्रेणी में है। यहां डीएम और एसपी ने ग्रामीणों के साथ बैठक भी की थी। बुधवार को दोपहर में मतदान चल रहा था तभी मुलायम यादव और विक्की शुक्ला के समर्थक आपस में कहासुनी करने लगे। पुलिस ने बचाव की कोशिश की तो एक प्रत्याशी के समर्थक पत्थर बाजी करने लगे। पथराव में अमन शुक्ला का सिर फट गया। भीड़ उग्र हुई तो पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि एजेंट बनने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

धर्मापुर: मोहिउद्दीनपुर गांव में दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों को शांत कराने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। पुलिस ने प्रत्याशी शिवशंकर यादव को हिरासत में ले लि या है। सिंगरामऊ: साढ़ापुर गांव के बूथ के पास बाइक हटाने के विवाद में दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। मारपीट में सौरभ त्रिपाठी 22 का सिर फट गया। पुलिस ने पहुंचकर बीच बचाव किया। घायल युवक को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। लक्षीपट्टी गांव के बूथ पर हुई मारपीट में दिग्गी दुबे 45 का सिर फट गया और मुन्नू दुबे भी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। कुधुंआ, इनामीपुर, कैथोरा गांव में भी प्रत्याशियों के समर्थकों में तीखी झड़प हुई लेकिन पुलिस की सतर्कता से बवाल टल गया। बक्शा: क्षेत्र के सरायलोका गांव के बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थकों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मतदान केंद्र की बाउंड्री का मुख्य गेट बंद कराकर पुलिस को देख कई लोग बाउंड्री फांदकर फरार हो गए। पुलिस की सतर्कता से यहां भी बवाल टल गया। जफराबाद: लाइनबाजार थाना क्षेत्र के नेवादा गांव के बूथ पर फरबिी मतदान को लेकर हाथापाई हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद करने वालों को हरिासत में ले लिया। सिकरारा: क्षेत्र के सेमरी, फिरोजपुर, दुदौली, पूराबघेल, कलवारी, खानापट्टी, बभनौली मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों में तीखी झड़प और हाथापाई हुई। बूथों पर अफरातफरी का माहौल बन गया। कई जगह पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। दस लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उधर, पंचायत चुनाव के दौरान कई जगहों पर मामूली विवाद में झड़प और मारपीट की घटनाएं हुईं। बदलापुर के रूपचंद्रपुर में दो प्रत्याशियों के स
विज्ञापन

मतदान कराने को लेकर बदलापुर में बूथ संख्या 221, 222 प्राइमरी विद्यालय रूपचंदपुर के नजदीक प्रधान पद की प्रत्याशी विजय कुमारी पत्नी शिव नारायण सिंह और कुसुम सिंह पत्नी दिनेश सिंह के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में शिव नारायण सिंह (58), आदर्श कुमार (36), कृष्ण कुमार (24), मनीष सिंह और कमलेश सिंह (35) घायल हो गए। सभी को बदलापुर सीएचसी पहुंचाया गया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद मनीष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बूथ के पास से उपद्रवियों को खदेड़ कर मतदान को आरंभ कराया। मारपीट के कारण मतदान बाधित रहा। उधर, सिंगरामऊ के बछुआर गांव में बूथ पर दो पक्षों में मारपीट से मतदान कुछ देर के लिए रुक गया। फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। बूथ पर दो प्रत्याशियों के समर्थकों में कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। बैरिकेडिंग के लिए लगाई गई बल्लियां उखाड़ कर लोग आपस में भिड़ गए। बरामदे में रखी कुर्सियां तोड़ दी गईं। मारपीट होता देख वहां मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाता भाग गए। सूचना पर एसओ सिंगरामऊ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो स्थिति सामान्य हुई। मतदान 20 मिनट बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed