{"_id":"5e949cc88ebc3e78b62309f2","slug":"police-arrested-to-son-of-bjp-leader-he-was-selling-illegal-liquor-during-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः लॉकडाउन के दौरान भाजपा नेता का पुत्र बेच रहा था अवैध शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः लॉकडाउन के दौरान भाजपा नेता का पुत्र बेच रहा था अवैध शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 13 Apr 2020 10:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार की शाम शहर के जौनपुर के पंजाबी मार्केट में दबिश देकर अवैध शराब बेचते हुए भाजपा नेता के पुत्र को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो पेटी अंग्रेजी शराब भी बरामद हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के लिए चालान कर दिया।
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान भी कई स्थानों पर अवैध ढंग से शराब बेचने की शिकायत लगातार मिल रही है। रविवार को भी कुछ लोगों ने एडीएम वित्त रामप्रकाश को सूचना दी कि पंजाबी मार्केट में अवैध ढंग से शराब बेची जा रही है। एडीएम ने एसडीएम सदर नीतिश कुमार को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
आबकारी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। वहां से मयंक सेठी पुत्र मनीष सेठी को शराब बेचते पकड़ा गया। तलाशी के दौरान दो पेटी अंग्रेजी शराब भी मिली। मनीष सेठी भाजपा में अल्पसंख्यक मोर्चा के काशी क्षेत्र के पदाधिकारी हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता के पुत्र के पकड़े जाने की खबर मिलते ही सत्ताधारी दल से जुड़़े लोग पैरवी में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने पकड़े गए युवक पर आबकारी एक्ट में केस दर्ज करते हुए कोर्ट के लिए चालान किया।
सूत्रों के मुताबिक मौके से कुछ अन्य लोग भी पकड़े गए थे, मगर राजनीतिक दबाव के चलते उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि पंजाबी मार्केट को मयंक सेठी पुत्र मनीष सेठी को दो पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया है। उसके विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।