फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police arrested Three fraudsters for forgery by ATM recovered 42 ATM cards 3 pistols and cartridges in jaunpur

जौनपुर में तीन जालसाज गिरफ्तार: लोगों का खाता कर देते थे खाली, 42 एटीएम कार्ड के साथ 3 तमंचे और कारतूस बरामद

Thu, 27 Jan 2022 07:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 27 Jan 2022 07:04 PM IST
सार

मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने 42 एटीएम कार्ड, चोरी की बाइक, 3 तमंचे, कारतूस और सात हजार रुपये बरामद किए हैं। अब तक 50 से अधिक लोगों के साथ कर धोखाधड़ी चुके थे।

विज्ञापन
Police arrested Three fraudsters for forgery by ATM recovered 42 ATM cards 3 pistols and cartridges in jaunpur
पुलिस की गिरफ्त में जालसाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एटीएम कार्ड बदल कर जालसाजी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 42 एटीएम कार्ड, 3 तमंचे, 3 कारतूस व चोरी की बाइक बरामद हुई है। गिरोह ने 50 से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है। इन पर जौनपुर, प्रयागराज और प्रतापगढ़ जिलों में भी कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को दिन में करीब सवा एक बजे पुलिस ने गोविंदासपुर पुल के पास से तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ा। थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो अपना नाम ऋषिकेश पाल निवासी भुआलपुर डोमीपुर थाना जेठवारा प्रतापगढ़, राहुल पाल निवासी टिकरा थाना मांधाता प्रतापगढ़, मनजीत पाल निवासी ग्राम गाजीपुर थाना मांधाता प्रतापगढ़ बताया।

विज्ञापन

इनके पास से विभिन्न बैंकों के कुल 42 एटीएम कार्ड, सात हजार रुपये, 3 तमंचा, 3 कारतूस व चोरी की एक अपाचे बाइक बरामद हुई। यह गिरोह लोगों को धोखा देकर उनके एटीएम कार्ड बदल देते व पिन कोड को चोरी कर एटीएम से पैसे निकाल लेते थे। ये ऑनलाइन खरीदारी करने वाले लोगों को भी शिकार बनाते थे।

विज्ञापन

गिरोह अब तक 50 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरोह के लोग एटीएम में लगे हुए कीपैड को जाम कर देते थे। इसके बाद लाइन में पीछे खड़े हो जाते थे। एटीएम में लगा हुआ आदमी जब बार-बार अपना पिन दबाता था तो ये उसे देख लेते थे। उसके बाद बातचीत कर धीरे से एटीएम कार्ड बदल कर देते थे। गिरोह इसी तरह लोगों को अपना निशाना बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed