फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police alert on Republic Day in District

गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में पुलिस अलर्ट

Mon, 26 Jan 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 26 Jan 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
Police alert on Republic Day in District
 गणतंत्र दिवस के मौके पर जौनपुर में पुलिस बल अलर्ट है। सुरक्षा के लिहाज से रविवार को जीआरपी, आरपीएफ और पुलिस के जवानों ने रेलवे स्टेशनों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। भंडारी स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों के  न सिर्फ कोच खंगाले गए बल्कि यात्रियों के बैग खोलवा कर तलाशी ली गई।
विज्ञापन


प्लेटफार्म, मुसाफिरखाना में चप्पे-चप्पे तलाशी ली गई। हालांकि तलाशी अभियान में कोई आपत्तिजनक वस्तु            नहीं मिली। भंडारी और सिटी रेलवे स्टेशन, रोडवेज की बसों में तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


जीआरपी थानाध्यक्ष खुर्शीद अंसारी, आरपीएफ के इंचार्ज राजकुमार, भंडारी के चौकी प्रभारी अयोध्या तिवारी, पंकज मिश्रा, जीआरपी के मनोज कुमार व कोतवाली पुलिस के अन्य जवानों ने दोपहर 12 बजे भंडारी रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डागस्क्वायड के मनोज यादव भी बादल के साथ मौके पर पहुंचे। भंडारी स्टेशन के साइकल स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट घर, आरक्षण केंद्र, पार्सल घर, माल गोदाम और स्टेशन के सभी पांचों प्लेट फार्म पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।


 
यात्रियों के बैग भी खंगाले गए। दून एक्सप्रेस और गोदान एक्सप्रेस के जनरल, स्लीपर और एसी कोच की तलाशी ली गई। ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों की भी जांच  पड़ताल की गई। जांच को लेकर यात्रियों को काफी परेशानी भी झेलनी पड़ी। सिटी स्टेशन और रोडवेज बस स्टाप और बसों में भी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed