फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PNB bank manager shot dead and robbery of Rs 41 lakh in varanasi linked to Jaunpur team invistigate cctv footage

नया खुलासा: वाराणसी में बैंक मैनेजर की हत्या और 41 लाख रुपये लूट के तार जौनपुर से जुड़े, टीम ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

Thu, 10 Jun 2021 01:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 10 Jun 2021 01:39 PM IST
सार

वाराणसी में बुधवार की शाम पीएनबी बैंक प्रबंधक की हत्या और 41 लाख रुपये की लूट की घटना के बाद से कई स्तरों पर जांच जारी है। इधर,बृहस्पतिवार सुबह बैंक प्रबंधक के शव का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारी फोर्स मौके पर मौजूद रही। गांव में भी हर तरफ पुलिस का कड़ा पहरा है।
 

विज्ञापन
PNB bank manager shot dead and robbery of Rs 41 lakh in varanasi linked to Jaunpur team invistigate cctv footage
बैंक प्रबंधक फूलचंद राम की हत्या के बाद शोकाकुल परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडराई गांव के समीप बुधवार शाम पीएनबी बैंक प्रबंधक की हत्या के बाद 41 लाख रुपये लूटने के मामले में नया खुलासा हुआ है। इस सनसनीखेज वारदात के तार जौनपुर से जुड़े हुए हैं। बृहस्पतिवार को सुबह ही पीएनबी के अधिकारियों ने जौनपुर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल अधिकारी इस बारे में कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं।

विज्ञापन


इस हत्या को पंचायत चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। उधर, सुबह राजेपुर त्रिमुहानी घाट पर गोमती नदी के किनारे बैंक प्रबंधक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारी फोर्स मौके पर मौजूद रही। गांव में भी हर तरफ पुलिस का कड़ा पहरा है।
विज्ञापन


 जलालपुर थाना क्षेत्र के कुसियां गांव निवासी फूलचंद राम (45) पंजाब नेशनल बैंक की पिंडरा स्थित करखियांव शाखा के प्रबंधक थे। शाम पांच बजे वह चालक संजय और साथी सुनील के साथ स्कार्पियो में सवार होकर बैंक से बाबतपुर के लिए निकले थे। रास्ते में स्कार्पियो रुकी और यहां एक अन्य स्कार्पियो से कुछ लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधक के इशारा करने पर दूसरी स्कार्पियो में सवार दो युवक गाड़ी में आकर बैठ गए। इसके बाद गाड़ी यू टर्न लेते हुए जौनपुर की ओर मुड़ गई। पिंडराई गांव के पास दूसरी स्कार्पियो में सवार लोगों ने ओवरटेक कर प्रबंधक की गाड़ी को रोक दिया। पहले से ही गाड़ी में सवार एक युवक ने प्रबंधक के गले में गोली मार दी। स्कार्पियो में रखे रुपये से भरा एक थैला लेकर वह फरार हो गए। इस थैले में 41 लाख रुपये थे।

बैंक अधिकारियों की छानबीन के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि 41 लाख रुपये जौनपुर के मड़ियाहूं स्थित पीएनबी शाखा से निकाला गया था। बृहस्पतिवार को वाराणसी के मुख्य शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में बैंक की टीम मड़ियाहूं पहुंची। बैंक में जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बातचीत में प्रवीण कुमार सिंह ने मड़ियाहूं शाखा से 41 लाख रुपये निकालने की पुष्टि की।

यह रुपये दिन में 11 से 12 बजे के बीच निकाले गए हैं। इस मामले में अन्य किसी तरह की जानकारी देने में उन्होंने असमर्थता जताई। अब मड़ियाहूं शाखा से दिन में ही रुपये निकालने और शाम पांच बजे हत्या होने के बाद जांच में जुटी पुलिस टीम मामले को कई एंगल से देख रही है।

यह भी आशंका जताई जा रही है कि प्रबंधक पर मड़ियाहूं से ही नजर रखा जा रहा था। बता दें कि शाखा प्रबंधक के चचेरे भाई जलालपुर ब्लाक से ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार भी हैं। लिहाजा घटना के पीछे पंचायत चुनाव को भी वजह माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed