फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Planted a tree in mother's name, then pledged to protect the environment.

Jaunpur News: मां के नाम लगाया एक पेड़, फिर लिया पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प

Sat, 06 Jun 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Planted a tree in mother's name, then pledged to protect the environment.
मछलीशहर, ब्लाक परिसर में पौधरोपण करते पूर्व सांसद बी पी सरोज और बी डी ओ अंजलि भारतीय। स्रोत वन
जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को जिलेभर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। मां के नाम एक पेड़ लगाकर लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित किया गया, यहां नगर विकास व ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न विभागों द्वारा 8.43 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान 21 जून तक चलाया जाएगा, इसमें जनपद के 21 विकास खंड और 1734 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन

जौनपुर जंक्शन स्थित लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर रनिंग रूम परिसर में सहायक मंडल अभियंता एसके सूथार, स्टेशन अधीक्षक बीके यादव, रनिंग रूम प्रभारी आरपी पांडेय जीआरपी एसआई गिरीश मिश्रा ने मां के नाम एक पेड़ लगाकर लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल जौनपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रबंधक डॉ. पीके सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज मानवता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने व स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
बदलापुर: देवरिया व भगतपुर गांव में ट्रस्ट ऑफ पीपुल के बैनर तले जागरूकता रैली निकालकर पौधरोपण किया गया। ट्रस्ट आफ पीपुल के दिनेश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में रैली में उत्साहित लोग पेड़ों को हम लगाएंगे, पर्यावरण बचाएंगें, हम सब ने ये ठाना है, पर्यावरण बचाना है, पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं आदि नारे लिखे स्लोगन हाथों में लेकर चल रहे थे।
मुफ्तीगंज: क्षेत्र के मां शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भौसिंहपुर गांव में पौधरोपण किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. अर्जुन यादव के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए।
बरसठी : क्षेत्र के विभिन्न गांवों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के तहत प्रधान संघ अध्यक्ष गजेंद्र दुबे, प्रधान प्रतिनिधि सुधांशू विश्वकर्मा, प्रधान निर्मला देवी, रमाशंकर यादव , प्रधान मिथिलेश पांडेय आदि ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने गांवों में पौधारोपण किया। खंड विकास अधिकारी वर्षा बंग ने कहा कि सभी गांवों में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है।
सिंगरामऊ: क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी एडीओ पंचायत रणजीत सिंह, ग्राम प्रधान संजय सिंह मौजूद रहे।
खेतासराय: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास खंड शाहगंज सोंधी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
मड़ियाहूं: नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। विभिन्न सरकारी एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
मुंगरा बादशाहपुर: पालिका परिषद के धौरहरा वार्ड स्थित नवनिर्मित कान्हा गौशाला में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका चेयरमैन कपिल मुनि उमरवैश्य एवं अधिशाषी अधिकारी अखिलेश तिवारी के नेतृत्व में आम, पीपल, बरगद और पाकड़ प्रजाति के कुल 50 पौधों का रोपण किया गया।

बक्शा : ब्लॉक परिसर में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी शुभम बरनवाल एवं एडीओ एसमाई संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed