फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pilot's alertness saved the lives of three youths

पायलट की सतर्कता से तीन युवकों की बची जान.....

Tue, 23 Aug 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Pilot's alertness saved the lives of three youths
जफराबाद। ट्रेन के पायलट की सूझ-बूझ से सोमवार को तीन युवकों की जान बच गई। पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए सही समय पर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से जफराबाद देवकली मार्ग पर स्थित जफराबाद जंक्शन रेलवे फाटक पर सोमवार को सुबह फाटक बंद था। वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। एक बाइक सवार तीन युवक रेलवे फाटक के बगल से पटरी से निकलने की कोशिश करने लगे। बनारस दिशा से मालगाड़ी आ रही थी। मालगाड़ी फाटक के समीप पहुंच चुका था। तीनों युवक जल्दबाजी में रेलवे पटरी पर फिसल कर बाइक समेत गिर गए। फाटक के दोनों तरफ राहगीरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ट्रेन चंद्र मीटर की दूरी पर था। पायलट की नजर दूर से ही उक्त युवकों पर थी। सावधानी से पायलट ने मालगाड़ी को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक लिया। गाड़ी का इंजन उक्त युवकों से बिल्कुल समीप सट कर खड़ा हुआ। तीनों मौत को सामने देखकर घबरा गए थे। आसपास के राहगीर दौड़कर युवकों और उनकी बाइक को उठाया। युवकों को खूब खरी-खोटी सुनाएं। पायलट की सराहना की। मौका देखते हुए युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed