फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   pickup overturned after hitting tree Khalasi died friend ran away in jaunpur

जौनपुर: पेड़ से टकराकर पलटी पिकअप, खलासी की मौत के बाद साथी छोड़कर भागे

Tue, 30 Nov 2021 03:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 30 Nov 2021 03:19 PM IST
विज्ञापन
pickup overturned after hitting tree Khalasi died friend ran away in jaunpur
हादसे में क्षतिग्रस्त पिकअप। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले से शाहगंज की ओर आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन मंगलवार की सुबह इमरानगंज बाजार के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना में खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक व एक अन्य सवार मौके से भाग निकले।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चालक समेत तीन की संख्या में पिकअप पर सवार होकर जौनपुर से शाहगंज की ओर आ रहे थे। जो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन चोरी का है। जो तीन चार दिन पूर्व जलालपुर थाना क्षेत्र से चोरी हुआ था।

विज्ञापन

इसका केस थाने में दर्ज है। घटना में मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। पुलिस मामले की जांच और मृतक की शिनाख्त में जुटी है।

जांच में जुटे उप निरीक्षक इसरार खान ने बताया कि चोरी की सूचना पर संबंधित थाने से जानकारी ली जा रही है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed