Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Jaunpur News
›
Physics increased tension in NEET and UG exams, candidates also got confused with numerical chemistry
{"_id":"69f79ebd289bbf299407fa01","slug":"physics-increased-tension-in-neet-and-ug-exams-candidates-also-got-confused-with-numerical-chemistry-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-154500-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: नीट और यूजी में भौतिक विज्ञान ने बढ़ाई टेंशन, रसायन के न्यूमेरिकल में भी उलझे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: नीट और यूजी में भौतिक विज्ञान ने बढ़ाई टेंशन, रसायन के न्यूमेरिकल में भी उलझे परीक्षार्थी
जौनपुर। जिले के 17 केंद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) संपन्न हुई। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र को मिला-जुला बताया। अधिसंख्य अभ्यर्थियों के अनुसार, भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) का खंड सबसे चुनौतीपूर्ण रहा, जिसमें ऊर्जा और लेंस आधारित गणनात्मक प्रश्नों ने काफी समय लिया। रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) में भी फॉर्मूला और अणु आधारित घुमावदार सवालों ने छात्रों की कड़ी परीक्षा ली। हालांकि, जीव विज्ञान (बायोलॉजी) का सेक्शन अपेक्षाकृत आसान रहा और अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित थे। अभ्यर्थियों के अनुसार, पेपर का स्तर मध्यम से कठिन होने के बावजूद इस वर्ष कटऑफ अधिक जाने की संभावना है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम रहे। परीक्षर्थी सर्वेश कुमार ने बताया कि परीक्षा का स्तर ज्यादा ऊंचा नहीं था। जीव विज्ञान के प्रश्न कांसेप्ट आधारित थे। कुछ प्रश्न काफी जटिल थे। परीक्षाका कटऑफ इस वर्ष अधिक जाने की संभावना है। सत्यम निषाद ने बताया किा भौतिक विज्ञान के प्रश्न जटिल थे, जिन्हें हल करने में ज्यादा समय लगा। रसायन विज्ञान के प्रश्न भी काफी घुमावदार थे। मंदीप कुमार ने बताया कि जीव विज्ञान के विषय में डीएनए पर आधारित प्रश्न काफी ट्रिकी थे। भौतिक विज्ञान में लेंस आधारित प्रश्न तथ्यात्मक थे। मरियम ने बताया किी रसायन विज्ञान के प्रश्न कठिन लग रहे थे। अणु से संबंधित प्रश्नों ने मुश्किलें बढ़ाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।