फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pharmacist shows light from mobile phone, sweeper stitches it

Jaunpur News: फॉर्मासिस्ट ने दिखाई मोबाइल फोन से रोशनी, स्वीपर ने लगाया टांका

Wed, 15 Oct 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist shows light from mobile phone, sweeper stitches it
बदलापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक स्वीपर द्वारा टांका लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह डॉक्टर की तरह नजर आ रहा है। वहीं, बगल में खड़ा फॉर्मासिस्ट मोबाइल फोन से रोशनी दिखाते हुए टांका लगाने की विधि बताता दिख रहा है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

किसी भी घायल का इलाज डॉक्टर की निगरानी में ही किए जाने का प्रावधान है। उसमें भी फॉर्मासिस्ट टांका लगाएगा, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब 10 साल से तैनात स्वीपर/चौकीदार अमरजीत किसी घायल व्यक्ति के सिर में टांका लगाकर पट्टी कर रहा है। वीडियो में वह किसी पेशेवर डॉक्टर की तरह नजर आ रहा है। मुंह पर मॉस्क, हाथ में ग्लब्स लगाए हुए टांगा लगा रहा है। बगल में खड़ा फॉर्मासिस्ट मोबाइल फोन की रोशनी में टांगा लगाने की विधि भी बताते दिख रहा है। टांका लगाते समय घायल भी दर्द से परेशान हो जा रहा है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग तरह-तरह का चर्चाएं कर रहे हैं। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पांडेय का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, स्वीपर अमरजीत का कहना है कि चार दिन पहले एक मरीज घायल अवस्था में सीएचसी पहुंचा था। जहां चीफ फार्मासिस्ट राम यादव की मौजूदगी में मैने सिर्फ पट्टी लगाई थी। किसी ने द्वेष वश ऐसा किया है। टांका लगाने की बात निराधार है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह का कहना है कि एडिशनल सीएमओ को मामले की जांच का आदेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। टांगा लगाने का काम डॉक्टर की मौजूदगी में फार्मासिस्ट ही कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed