फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pharmacist beaten for suspicion of making video viral

वीडियो वायरल करने के शक में फार्मासिस्ट को पीटा

Sat, 29 Aug 2020 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Pharmacist beaten for suspicion of making video viral
बदलापुर। सीएचसी के फार्मासिस्ट सुभाषचंद्र मौर्य की पिटाई से नाराज पैरामेडिकल स्टाफ ने अधीक्षक डॉ. संजय दुबे के पत्र भेजा है। इसमें चीफ फार्मासिस्ट राजकुमार पांडेय के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर काम नहीं करने की चेतावनी दी है। मामले की जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन

सीएचसी बदलापुर में महिला को बेहोशी का इंजेक्शन लगा कर अश्लील हरकत करने के आरोपी चीफ फार्मासिस्ट राजकुमार पांडेय वीडियो बनाने के संदेह में फार्मासिस्ट सुभाष चंद्र मौर्या की समर्थकों के साथ पिटाई कर दी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत अधीक्षक डॉ. संजय दुबे की है। इस घटना से आक्रोशित पैरामेडिकल स्टाफ ने सीएचसी अधीक्षक को आरोपी फार्मासिस्ट पर कार्रवाई नहीं करने पर बहिष्कार की चेतावनी दी है। सीएचसी अधीक्षक ने चीफ फार्मासिस्ट के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है। सीएमओ डा. राकेश कुमार ने प्रकरण को संजीदगी से लेते हुए सारे मामले की जांच के लिए डिप्टी सीएमओ डा. राजीव यादव के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दिया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला मरीज को बेहोशी का इंजेक्शन लगा कर अश्लील हरकत करने वाले चीफ फार्मासिस्ट से अधीक्षक डॉ. संजय दुबे ने स्पष्टीकरण मांगा है। अधीक्षक ने जवाब के लिए दो दिन की मोहलत दी है। वायरल वीडियो से संबंधित महिला ने अभी तक उस फार्मासिस्ट के खिलाफ कहीं भी कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed