{"_id":"616729e26c13002ebe05a1c2","slug":"petrol-pump-operator-s-bag-full-of-money-missing-from-the-bank-jaunpur-news-vns6171771153","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: पेट्रोल पंप संचालक का बैंक से दो लाख 78 हजार रुपयों से भरा बैग गायब, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: पेट्रोल पंप संचालक का बैंक से दो लाख 78 हजार रुपयों से भरा बैग गायब, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
Thu, 14 Oct 2021 01:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
जौनपुर जिले के मछलीशहर क्षेत्र के किशुना पेट्रोल पंप के संचालक शशिकला के भाई राजेश ने क्षेत्र में स्थित स्टेट बैंक से रुपयों से भरा बैग गायब होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी हैं।
विज्ञापन
किशुना पेट्रोल पंप की संचालक शशिकला के भाई राजेश बुधवार को दोपहर में पंप से रुपये लेकर घर पहुंचे। घर से और रुपये बैग में रखकर स्टेट बैंक में अपराह्न करीब डेढ़ बजे पहुंचे। जमा काउंटर पर उस समय कोई कर्मचारी उपलब्ध नहीं था। इस पर वे काउंटर पर ही बैग रखकर कर्मचारी के आने का इंतजार करने लगे। इसी बीच उनका बैग गायब हो गया।
विज्ञापन
रुपयों से भरा बैग गायब होने की सूचना शाखा प्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय को दी। अधिकारी पूछताछ करने के साथ ही बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने लगे, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। दरवाजे पर लगे सीसीटीवी फुटेज में बैग लेकर प्रवेश करते राजेश का चित्र दिखा। मगर जमा काउंटर पर घटना का कोई साक्ष्य नहीं मिलने के कारण पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग लोकेशन थोड़ा सही नहीं है। इसके लिए क्षेत्रीय कार्यालय को पत्र लिखा गया है। तीन अक्टूबर को रिमांइडर भी किया गया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। भुक्तभोगी से घटना की तहरीर लेकर छानबीन की जा रही हैं।