{"_id":"b28369c82afe8410cf4dc25244aa6b7b","slug":"people-took-to-the-road-and-the-case-was-registered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग सड़क पर उतरे तब दर्ज हुआ केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोग सड़क पर उतरे तब दर्ज हुआ केस
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा हत्या के मामले में भी केस दर्ज नहीं किया जा रहा है। गुरुवार को लोग थाने के सामने शव रख कर जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर जाम किया तो पुलिस की नींद टूटी तब मारपीट और गैर इरादतन हत्या के मामले में आठ लोगों के
खिलाफ केस दर्ज किया गया। उधर सीओ के आश्वासन पर डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पूरादयाल निवासी मुंदर पटेल को आठ से अधिक लोगों ने 19 अगस्त को भूमि विवाद को लेकर मारपीट कर अधमरा कर
दिया था। उसके घर वाले फरियाद लेकर थाने गए तो पुलिस ने भगा दिया। परिवार वालों ने उसी दिन बीएचयू में हालत गंभीर होने पर भर्ती कराया। करीब एक सप्ताह बाद मुंदर की बुधवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
मौत की सूचना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस द्वारा आरोपियों को संरक्षण देने व केस दर्ज न करने के विरोध में गुरुवार को इलाहाबाद-जौनपुर मार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और आनन फानन में केस दर्ज किया गया।