फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People from two sides clashed in minor dispute police handled the situation

मामूली विवाद में भिड़े दो पक्षों के लोग, पुलिस ने संभाली स्थिति

Sun, 13 Dec 2020 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
People from two sides clashed in minor dispute police handled the situation
सिगरामऊ। स्थानीय बाजार में मारपीट की घटना को लेकर दो पक्षों के लोग भिड़ गए। विवाद के बाद एक पक्ष के लोग लामबंद होकर अस्पताल में धमक पड़े। सूचना पर सीओ बदलापुर के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। इस मामले में तीन नामजद सहित 25 अज्ञात लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

स्थानीय बाजार में बाइक खड़ा करने को लेकर शुक्रवार की शाम दो युवकों में विवाद हुआ था। इसी मामले को लेकर शनिवार को भी दोनों पक्षों केे लोग भिड़ गए। मारपीट में पांच लोगों को चोट आई। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी विवाद में शनिवार को फिर दोनों पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष के लोग उग्र होकर अस्पताल में धमक पड़े। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ बदलापुर अशोक कुमार सिंह, बदलापुर, खुटहन, महराजगंज थानों की फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौजूद लोगों को अस्पताल से हटाया। एक पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अतुल, राजू व बंदे मिश्र सहित अन्य 25 के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गड्ढे में उतरी बरातियों से भरी बस, सवार सुरक्षित
बरसठी। क्षेत्र के खरगापुर गांव के पास कोहरे के चलते बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतर गई। बस में 50 से अधिक लोग सवार थे। सभी बाल-बाल बच गए। परियत गांव से बरात मछलीशहर गई थी। द्वारचार के बाद बराती बस से वापस लौट रहे थे। खरगापुर गांव के पास घने कोहरे की वजह से बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में उतर गई। बस में ज्यादातर महिलाएं ही सवार थीं। किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांस्टेबल से हाथापाई, महिला समेत दो का चालानजौनपुर। शहर कोतवाली में शनिवार को महिला कांस्टेबल से हाथापाई करने वाली महिला और उसके चाचा का पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया। बड़ी मस्जिद मोहल्ला निवासी अफसाना अपने चाचा के साथ कोतवाली पहुंची। हाईकोर्ट में विचाराधीन मामले में कब्रगाह की जमीन को निजी भूमि बताते हुए हंगामा करने लगी। काफी समझाने पर भी वह शांत नहीं हुई तो वहां मौजूद एसडीएम ने उसे हिरासत में लेने को कहा। महिला ने कांस्टेबल से भी हाथापाई की। अन्य महिला कांस्टेबलों ने उसे पकड़कर अलग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed