{"_id":"684f0dacdd07cffe250ec1b1","slug":"people-are-standing-in-queue-at-the-counter-since-midnight-but-they-are-not-getting-tickets-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-135911-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: काउंटर पर आधी रात से लगा रहे लाइन, नहीं मिल रहा टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: काउंटर पर आधी रात से लगा रहे लाइन, नहीं मिल रहा टिकट
विज्ञापन
जौनपुर। छुट्टियां मनाने घर आए लोग अब महानगरों की ओर वापसी कर रहे है। ऐसे में दिल्ली, कोलकाता, गुजरात और महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। काउंटर पर आधी रात से लोग लाइन लगा रहे इसके बाद भी तत्काल टिकट नहीं मिल रहा है।
ट्रेनों में कन्फर्म सीट नहीं बची है। वेटिंग लिस्ट 100 के पार पहुंच गई। भीड़ को देखते हुए गर्मी स्पेशल ट्रेन संचालित की गई है। हालांकि इसमें भी लंबी वेटिंग चल रही है। कई ट्रेनों में नोरूम की स्थिति बन गई है।
गर्मी की छुट्टी बीताकर अब लोग महानगरों की ओर लौट रहे है। जिन लोगों ने पहले से टिकट निकाल रखा उनके लिए यात्रा आसान है, लेकिन जिन लोगों ने पहले से टिकट नहीं लिए है उनकी यात्रा किसी मुश्किलों से कम नहीं है। लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में सीटें फुल है।
विज्ञापन
ऐसे में लोगों के सामने तत्काल टिकट ही एक सहारा है। आरक्षण काउंटर पर आधी रात से लाइन लगाने के बाद भी अधिकांश लोगों को तत्काल टिकट नहीं मिल पा रहा है। नंबर में आगे खड़े दो से तीन लोगों का ही तत्काल टिकट बन पा रहा है। हर दिन काउंटर से लोग बैरंग लौट रहे हैं।
टिकट दलालों की चांदी : इस समय टिकट दलालों की चांदी हो गई है। पहले से ही ट्रेनों के टिकट फर्जी नाम पर बुक कर दलाल रख लिए हैं। कोई उनके पास पहुंच रहा है तो वे टिकट बेच दे रहे है। एक-एक टिकट पर तीन गुना तक रुपये की वसूली कर रहे हैं।
गोदान एक्सप्रेस, गाजीपुर बांद्रा, मऊ एलटीटी व दून एक्सेप्रस में नो रूम ट्रेनों में लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में सीटें फुल है। तत्काल टिकट के लिए मारामारी मची हुई है। मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस, बांद्रा-गाजीपुर एक्सप्रेस, मऊ लोकमान्य तिलक, महानगरी एक्सप्रेस व दून एक्सप्रेस में नो रूम है। दिल्ली जाने वाली सोहेल देव एक्सप्रेस में 114 वेटिंग, श्रमजीवी एक्सप्रेस में 85, फरक्का एक्सप्रेस में 81 समेत अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी है।