फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People are making rounds for measurement but the Lekhpal is not reaching

Jaunpur News: पैमाइश के लिए काट रहे चक्कर लेकिन नहीं पहुंच रहे लेखपाल

Sun, 13 Jul 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
People are making rounds for measurement but the Lekhpal is not reaching
जौनपुर। जिले के विभिन्न थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में फरियादी समस्याओं को निस्तारण न होने पर निराश होकर लौट गए। लपरी गांव के फरियादी राजकुमार मौर्य ने बताया कि पैमाइश के लिए तहसील का चक्कर काट रहे हैं और लेखपाल मौके पर नहीं पहुंच रहे हैं। मल्हनी : सरायख्वाजा थाना पर प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में 20 प्रार्थना पत्रों में से तीन का निस्तारण हुआ। सिंगरामऊ : स्थानीय थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे की अध्यक्षता में पांच प्रार्थना में से एक का निस्तारण किया गया। मीरगंज : मीरगंज थाना में नायब तहसीलदार संतोष यादव की अध्यक्षता में 14 प्रार्थना पत्र में से 4 का निस्तारण किया गया। थानाध्यक्ष विनोद अंचल ने बताया कि जमीन संबंधित मामले आए हैं, सभी का निस्तारण किया जाएगा। मछलीशहर : कोतवाली परिसर में तहसीलदार राजीव रंजन कश्यप व सीओ प्रतिमा वर्मा की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। प्रभारी निरीक्षक अपराध राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि कुल 11 शिकायती प्रार्थना पत्र में से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। खेतासराय : थाना परिसर में नायब तहसीलदार पीयूष सिंह की अध्यक्षता में छह फरियादियों में से पांच एक का ही निस्तारण हो सका। बदलापुर : कोतवाली परिसर में शनिवार को तहसीलदार योगेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में कुल 28 जरूरतमंदों ने प्रार्थना पत्र दिया। इसमें मौके पर एक का निस्तारण किया गया। शाहगंज : तहसील सभागार में एसडीएम कुणाल गौरव व सीओ अजीत सिंह चौहान की अध्यक्षता में कुल 11 प्रार्थना पत्र में से एक का मौके पर निस्तारण किया गया। मड़ियाहूं : स्थानीय कोतवाली परिसर में तहसीलदार सत्येंद्र कुमार मौर्य व सीओ गिरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कुल 10 प्रार्थना पत्र में से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed