फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People are forced to cross the dilapidated Rapata bridge

Jaunpur News: जर्जर रपटा पुल से गुजरने को विवश हैं लोग

Sun, 29 Oct 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
People are forced to cross the dilapidated Rapata bridge
सुरेरी। क्षेत्र के मलेथू-चौरी मार्ग पर वरुणा नदी पर बन रहा पुल निर्धारित तिथि पूरी हो जाने के बाद भी नहीं बन सका। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने करीब 50 वर्ष पूर्व चंदा जुटाकर खुद रपटा पुल का निर्माण कराया था, जो जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। इसी स्थान पर शासन की तरफ से पुल का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


नाबार्ड वित्त पोषित योजना के तहत पुल के लिए 809.31 लाख की स्वीकृति पांच जनवरी 2022 को हुई थी। पुल का निर्माण कार्य जनवरी 2022 से शुरू होकर जून 2023 में पूर्ण कर लेना था। पुल का निर्माण कार्य पूर्ण करने की सीमा के चार माह बाद बीत जाने के बाद भी ठेकेदार ने अधूरे पिलर बनाकर छोड़ दिए। जिससे क्षेत्रीय लोग अपनी जान जोखिम में डालकर जर्जर पुल से गुजरने को विवश हैं। ग्रामीणों की माने तो कई वर्षों से दो जनपद को जोड़ने वाला पुल उपेक्षित पड़ा है। जनप्रतिनिधियों के उदासीनता के चलते पुल का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका। करीब तीन पंचवर्षीय योजना बीत जाने के बाद भी क्षेत्र के राईपुर नई बाजार मार्ग से होकर गुजरने वाली वरुणा नदी पर पुल का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। पुल की स्वीकृति मडियाहूं से सपा की विधायक रही श्रद्धा यादव के अथक प्रयास से मिला था। इसके बाद निर्माण शुरू तो हो गया लेकिन थोड़ा सा निर्माण कार्य करने के बाद पुल का काम विभागीय दांव पेंच के चलते रुक गया। क्षेत्रीय नागरिकों के आक्रोश पर कार्य शुरू तो हुआ लेकिन फिर बंद हो गया। लोक निर्माण विभाग के एई आरसी प्रसाद ने बताया कि मलेथू घाट पर हो रहे पुल के निर्माण में जमीन समय से न मिलने से पुल निर्माण में देरी हुई। नगेसरा घाट पर पुल के अधूरे निर्माण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जल्द ही दोनों नदी पर निर्माणाधीन पुल का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed