{"_id":"6480d325adaeb620a704e494","slug":"pension-is-our-right-will-get-it-in-any-case-hari-kishore-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-596-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन हमारा अधिकार, हर हाल में करेंगे हासिल : हरि किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन हमारा अधिकार, हर हाल में करेंगे हासिल : हरि किशोर
विज्ञापन
जौनपुर। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के तत्वाधान में प्रदेश संयोजक इंजीनियर हरि किशोर तिवारी के नेतृत्व में आए पेंशन भ्रमण रथ का बुधवार को पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया गया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि पेंशन हमारा अधिकार, हर हाल में हासिल करेंगे। पेंशन भ्रमण रण के साथ चल रहे प्रदेश पदाधिकारियों का जिले के समस्त विभागों के केंद्रीय व राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों व पेंशनर्स ने कुल्हनामऊ मोड़ से कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंचे। बाइक व चार पहिया वाहनों के साथ विभिन्न विभागाें के कार्यालयों के समक्ष रूकते हुए पुरानी पेंशन बहाल करो के नारे के साथ करीब 10 किमी लंबा काफिला रहा।
इंजीनियर हरि किशोर तिवारी ने कहा कि 27 जून को चारबाग स्टेडियम लखनऊ में आयोजित हुंकार रैली में सभी उपस्थित हो। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में हुए आंदोलन के परिणाम से देश के छह राज्यों में पुरानी पेंशन योजना लागू हो चुकी है, अब केंद्रीय स्तर पर इसे लागू कराने के लिए मानसून सत्र में संसद भवन का भी घेराव किया जाएगा।
इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. प्रदीप सिंह, डॉ. नरेश कुमार, इंद्र प्रताप सिंह, राकेश कुमार चौधरी, संरक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव, सुधाकर सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सीबी सिंह ने किया।