फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pavage against pulling jammed highway

खड़ंजा उखाड़ने के विरोध में हाईवे जाम

Tue, 15 Dec 2015 12:56 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Tue, 15 Dec 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
Pavage against pulling jammed highway
स्थानीय थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव की दलित बस्ती में सोमवार को एक व्यक्ति ने कई सालों से बने खड़ंजे को उखाड़ कर फेंक दिया। इसके विरोध में बस्ती के लोगों ने अलीगंज बाजार में हाईवे जाम कर विरोध जताया।
विज्ञापन


 जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर यातायात बहाल करवाया। रास्ता जाम करने वालों का कहना है कि उनकी बस्ती को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए पांच साल पहले खड़ंजा लगवाया गया था।
विज्ञापन


सोमवार को गांव निवासी रविशंकर मिश्रा ने यह कहते हुए खड़ंजा उखाड़ दिया कि रास्ता उनके खेत से बनाया गया है। खड़ंजा उखाड़े जाने से बस्ती के लोगों का मुख्य मार्ग से सम्पर्क टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर रविशंकर मिश्रा का कहना है कि वह मुंबई रहते हैं। बिना पैमाइश कराए ही जबरन तत्कालीन प्रधान ने उनके खेत से खड़ंजा बनवा दिया था। इसकी गुहार वह प्रशासनिक अफसरों से लेकर कोर्ट तक लगा चुके हैं लेकिन कहीं से उन्हें

न्याय नहीं मिला। प्रशासनिक अफसरों ने पैमाइश तक नहीं कराई। कई बार तहसील और थाना दिवस में भी फरियाद की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसकी वजह से ही खड़ंजा उखाड़ा है। अब पैमाइश होने के बाद ही खड़ंजा लगाने देंगे।


 वैसे दबी जुबान से लोग इसे ग्राम पंचायत चुनाव से भी जोड़कर देख रहे हैं। यद्यपि रविशंकर चुनाव नहीं लड़े थे लेकिन चर्चा है कि उन्होंने जिसे समर्थन दिया था उसे वोट नहीं दिया। एसओ महेंद्र यादव का कहना है कि इस मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed