फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Patna-Kota Express train will stop at City Station

Jaunpur News: सिटी स्टेशन पर होगा पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव

Sat, 06 Jun 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Patna-Kota Express train will stop at City Station
जौनपुर। प्रदेश के खेल व युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव की पहल पर जनपद वासियों को केंद्रीय रेल मंत्री ने एक बड़ी सौगात दी है।पटना से कोटा को जाने वाली पटना कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव अब जौनपुर के सिटी रेलवे स्टेशन पर होगा। यात्री लंबे समय से इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव पिछले दिनों दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इन ट्रेनों के जौनपुर सिटी स्टेशन पर ठहराव करने का आग्रह किया था। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 18 मई 2026 को रेल मंत्री से मिलकर ट्रेनों का ठहराव जौनपुर सिटी स्टेशन पर कराने के लिए आग्रह किए। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए जौनपुर सिटी स्टेशन पर गाड़ी संख्या 13239/13240 पटना-कोटा एक्सप्रेस के ठहराव के लिए स्वीकृत प्रदान कर दिया।
विज्ञापन

अब शीघ्र ही पटना-कोटा एक्सप्रेस का ठहराव जौनपुर सिटी स्टेशन पर शुरू हो जाएगा। यह जानकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि जिले के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है। कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का जौनपुर सिटी स्टेशन पर ठहराव होने से रोजगार कारोबार में भी बढावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed