फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Passers-by are facing problems due to water filling in the underpass

अंडरपास में पानी भरने से राहगीरों को हो रही परेशानी

Fri, 24 Jun 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Passers-by are facing problems due to water filling in the underpass
औड़िहार-जौनपुर रेलमार्ग पर विभिन्न स्टेशनों के बीच बने रेलवे अंडरपास से गुजरने में लोगों को पसीने छूट जा रहे हैं। कुछ लोग जान जोखिम में डालकर अंडरपास से गुजर रहे हैं। पास होने के बाद लग रहा है कि यह अंडरपास सभी के लिए परेशानी का कारण बन गया है। अधिकांश बाइक सवार अंडरपास से पास होने के चक्कर में गिरकर चुटहिल हो जा रहे है। कुछ की गाड़ी पानी में जाने से बिगड़ जा रही है। इसके बाद लोगों को दो-दो किलोमीटर पैदल गाड़ी ले जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे विभाग ने जौनपुर-औड़िहार रेलमार्ग पर विभिन्न क्रासिंगों की जगहों पर गेट को हटाकर आवागमन के लिए अंडरपास बनवाया है। मानसून के कारण बरसात हुई और अंडरपास में पांच फीट तक पानी भर गया। जिससे केराकत के मुरलीपुर अंडरपास से होकर भैरोभानपुर, झिझवारा, डेडुवाना, सूरतपुर, झमका, पेसारा, गोविंदपुर, पचवर, छितौना, बेलहरी सहित गौराबादशाहपुर आने जाने वाले लोगों को यह अंडरपास परेशानी का सबब बन गया है। अण्डरपास में पानी भरा देख लोगों को कई किमी दूर घूमकर जाना पड़ता है। वहीं कुछ लोग जाने का प्रयास करते है, दर्जनों बाइक और कार खराब हो गए। इंजनों में पानी भर जाने से बाइक और कार सीज होने तक की नौबत आ रही है। झिझवारा गांव निवासी राजन यादव ने बताया कि पहले अंडरपास में पानी भरने की स्थिति में एक हेल्पलाईन नम्बर लिखा गया था, लेकिन अब वो भी किसी के द्वारा मिटा दिया गया है, जिसके कारण किससे कहना है कौन जिम्मेदार है इसका ये भी नहीं समझ आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed