फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Passengers are having trouble in traveling due to vehicles in elections

चुनाव में वाहन जाने से यात्रियों को आवागमन में हो रही परेशानी

Mon, 02 Nov 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Passengers are having trouble in traveling due to vehicles in elections
चुनाव ड्यूटी में बसों के लगने से जेसीज चौराहे पर रोडवेज बस में चढ़ने के लिए लगी सवारीयों की भीड़। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मल्हनी उप चुनाव में मतदान कराने के लिए रोवेज की बसों सहित अन्य प्राइवेट वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। जिसके कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ना पड़ रहा है। यात्री डग्गामार व प्राइवेट वाहनों से यात्रा करने को विवश हो रहे हैं। अधिग्रहण किए गए सभी वाहन बीआरपी मैदान में पहुंच गए हैं। एआरटीओ विभाग के कर्मचारी वाहनों को सुव्यवस्थित खड़ा कराने में लगे हैं।
विज्ञापन

मल्हनी उप चुनाव के लिए मतदान तीन नवंबर को है।मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी शुरू है। वाहनों की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी एआरटीओ को सौपी गई है, जो मतदान के दिन लगने वाने कुल 268 वाहनों काअधिग्रहण किए हैं। जिसमें 185 बस, आठ ट्रक व 75 छोटे वाहन हैं। इन वाहनों में 36 रोडवेज बसों का अधिग्रहण किया गया है। जिससे रोडवेज डिपो से मात्र 30 बसों का संचालन हो रहा है। बसों के अधिग्रहण करने से यात्रियों को आवागमन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान उनको आर्थिक चपत भी लग रही है। कारण जो वाहन अधिग्रहण नहीं हो पाए हैं। वे अधिक किराया लेकर लोगों को गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं। वहीं घंटो इंतजार करने के बाद वाहन मिल रहे हैं।
विज्ञापन

बसों के कम होने के कारण रोडवेज की बसों को भी लगाया गया है। जिससे मतदान कार्मिकों को बूथों पर जाने और आने में दिक्कत न हो। सभी वाहन तय स्थान पर पहुंच गए हैं। जिनको कल बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। - एसपी सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed