फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Part Two of our party will not : Anupriya

अपना दल का पार्ट टू नहीं बनेगा : अनुप्रिया

Tue, 25 Aug 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Tue, 25 Aug 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Part Two of our party will not : Anupriya
मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को कहा कि अपना दल का पार्ट टू नहीं बनने वाला है। वर्तमान में पार्टी का कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं है, यह चुनाव आयोग के नौ जून के आदेश से साबित हो चुका है।
विज्ञापन


कार्यकर्ता मुझे पार्टी का नेता मानते हैं। सांसद सुल्तानपुर जनपद के लालगंज में जनचेतना रैली में भाग लेने के लिए जाते समय पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन


 सांसद ने कहा कि पार्टी के संस्थापक डा. सोनेलाल पटेल की मृत्यु के बाद उनके सपने को उन्होंने साकार किया है। कहा कि पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने लाठियां खाई और मुकदमा झेला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 भाजपा से गठबंधन कर लोकसभा चुनाव में पार्टी को संसद तक पहुंचाया। इसके बाद भी किसी को लगता है कि पार्टी विरोधी कार्य किया है तो बताया जाए।

उन्होंने कहा कि अपना दल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पूरे प्रदेश में मजबूती से लड़ेगी, ताकि विधानसभा चुनाव भी दमखम से लड़ सके।

 कहा कि जन चेतना रैली के माध्यम से प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाया जा रहा है। चाहे लोकायुक्त की नियुक्ति हो या फिर पीसीएस या पुलिस भर्ती सहित अन्य भर्तियां, सभी में गड़बड़ियां की गई हैं।

सपा के विधायक और नेता धन उगाही में लगे हैं। कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन चलता रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के हित में कार्य कर रहे हैं।

सवाल पूछने पर कि मां कृष्णा पटेल बार-बार कहती हैं कि पुत्री के रूप में आपके लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं, अनुप्रिया पटेल ने सवाल उठाया कि उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से क्यों हटाया गया।


कहा कि प्रतापगढ़ के सांसद हरिबंश सिंह भले ही पार्टी में अंदरूनी दखल दे रहे हों, लेकिन वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाएंगे। इस अवसर पर मंडल प्रभारी पप्पू माली, धर्मराज पटेल, अनुज विक्रम सिंह, राजनाथ पटेल, ललजी तिवारी और सुरेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed