{"_id":"6986340e40445c0161021d7e","slug":"panchayat-elections-will-be-held-on-time-om-prakash-rajbhar-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-149179-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर होगा पंचायत चुनाव : ओम प्रकाश राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर होगा पंचायत चुनाव : ओम प्रकाश राजभर
विज्ञापन
प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पंचायत चुनावों को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया। कहा कि पंचायत चुनाव समय पर होगा। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतपत्र छपवाकर सभी जिलों में भेज चुका है। मतदाता सूची से जुड़ी आपत्तियों का निस्तारण हो चुका है और 28 फरवरी को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। वह लखनऊ जाते समय डाक बंगले में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 22 फरवरी को आजमगढ़ के अहिरौला क्षेत्र में 50 बीघा भूमि पर एक जनसभा आयोजित कर 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका जाएगा, जिसमें करीब एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बड़ा गठबंधन है और आपसी सहमति से सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा।
माघ मेला में बगैर स्नान के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के जाने के सवाल पर कहा कि उन्हें राजनीति नहीं करनी चाहिए। एसआईआर के तहत पीडीए का वोट काटे जाने के सपा मुखिया अखिलेश यादव के आरोप पर कहा कि ओमप्रकाश राजभर व केशव प्रसाद मौर्या, संजय चौहान, अनुप्रिया पटेल भी पीडीए से हैं। इनका तो वोट नहीं काटा जा रहा है। अखिलेश महज बयानबाजी कर रहे हैं व आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं। विपक्ष के जिन नेताओं को चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है वह सांसद व विधायक पद से इस्तीफा दे दें।