फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Panchayat By Elections Counting continues in Jaunpur result latest news update

Panchayat By Elections: जौनपुर में मतगणना जारी, चौकी खुर्द और भटवार ग्राम पंचायत का आया परिणाम

Fri, 05 Aug 2022 11:23 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 05 Aug 2022 11:23 AM IST
सार

ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के रिक्त पदों के लिए हुए उपचुनाव के लिए आज मतगणना हो रही है। 

विज्ञापन
Panchayat By Elections Counting continues in Jaunpur result latest news update
रामनगर के भटवार ग्राम पंचायत में मतगणना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत के छह ब्लाकों में रिक्त चल रहे पांच ग्राम प्रधान और तीन बीडीसी सदस्य के लिए गुरुवार को हुए उपचुनाव हुआ था। इसके लिए संबंधित इलाकों के ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार सुबह से मतगणना जारी है। अब तक दो सीटों का परिणाम घोषित हो चुका है।

विज्ञापन


मछलीशहर के चौकी खुर्द में ग्राम प्रधान पद पर ममता पांडेय पत्नी अरूण पांडेय की 147 मतों से जीत हुई। इसी तरह रामनगर के भटवार ग्राम पंचायत में प्रधान पद के रिक्त पद के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटवार को मतदान केंद्र बनाया गया था। यहां मिठाई लाल यादव और राजू के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला। 108 मतों से राजू विजयी घोषित किए गए। जबकि बाकी स्थानों पर मतगणना जारी है।
विज्ञापन


बक्शा ब्लॉक के ग्राम प्रधान के रिक्त पद के लिए जूनियर हाईस्कूल पूराहेमू को मतदान केंद्र बनाया गया था। लीलावती, लालबहादुर यादव, रमेश चंद्र, विवेक एवं गोरख के पक्ष में 61.5 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था।  मुंगराबादशाहपुर के कबीरपुर में प्रधान पद के लिए प्राथमिक विद्यालय करीबपुर में मतदान केंद्र बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां प्रधान पद के चुनाव में आरती ,विघा गौतम,पूजा सरोज, प्रमिला ,कुसुम देवी, आरती देवी, गौरी देवी और शीला देवी के पक्ष में कुल 50.4 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, महराजगंज ब्लॉक के वार्ड नं 20 बगौझर बीडीसी सदस्य के उपचुनाव मैदान में अंजू सिंह और बगौझर गांव की शर्मिला देवी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला।

इसी तरह क्षेत्र पंचायत के केवटली वार्ड नं 57 से हंसराजी देवी, मंगेश यादव और विजय बहादुर यादव के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहा। जबकि, असुआपार वार्ड नंबर 14 से शशांक सिंह व माता सेवक के बीच टक्कर है। इस ब्लॉक में 50 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोपहर तक सभी सीटों पर परिणाम आने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed