फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pakistan army caught eight including six people of Jaunpur in gujrat border

जौनपुर के छह लोगों समेत आठ को पाक सेना ने पकड़ा, गुजरात में मछली पकड़ने के दौरान नाव से भटक कर पाकिस्तान सीमा में पहुंचे थे

Mon, 21 Feb 2022 11:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Feb 2022 11:11 PM IST
सार

आजाद समाज पार्टी ने पीड़ितों के परिजनों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। सभी को जेल से छुड़ाने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से गृह मंत्रालय को भेजने के लिए पत्र सौंपा।  

विज्ञापन
Pakistan army caught eight including six people of Jaunpur in gujrat border
पकड़े गए युवकों की रिहाई के लिए जिलाधिकारी से लगाई गुहार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवार के सुनहरे भविष्य का सपना संजोये घर छोड़कर गुजरात कमाने गए आठ युवक पाकिस्तान की जेल में पहुंच गए हैं। वे गुजरात में समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान नाव लेकर जल सीमा का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गए थे। वहां पाकिस्तानी सेना ने उनको गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इन पकड़े गए युवकों में छह जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि दो सीमावर्ती जिले के हैं। सभी को छुड़ाने के लिए आजाद पार्टी के मंडल प्रभारी एसपी मानव ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से पत्र भेजकर गृह मंत्रालय से गुहार लगाई है।

विज्ञापन

जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के चौबेपुर गांव निवासी राजनाथ बिंद पुत्र बच्चू, बसिरहा गांव निवासी विनोद कुमार बिंद, नंदापुर गांव के लालमणि बिंद, देवरिया गांव के राजनाथ, नंदापुर गांव के सुरेश बिंद अपने रिश्तेदार भदोही जनपद के नीरज बिंद और सुल्तानपुर जिले के अभयराज के साथ पिछले साल अगस्त में रोजी रोटी के सिलसिले में गुजरात गए थे।

वहां सभी लोग एक ठेकेदार के लिए समुद्र में मछली पकड़ने का कार्य कर रहे थे। 8 फरवरी को वह भटक कर नाव से पाकिस्तान की जल सीमा में प्रवेश कर गए। इसके बाद इन सभी को पाकिस्तानी सेना ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव के लोगों को इसकी जानकारी गुजरात के एक अखबार में खबर छपने पर हुई, जिसके बाद सभी के घरों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

अब इन गरीबों के परिवार वालों का सहारा बनने के लिए आजाद समाज पार्टी सामने आई है। इस पार्टी के वाराणसी मंडल के प्रभारी एसपी मानव ने पीड़ितों के परिजनों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। सभी को जेल से छुड़ाने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से गृह मंत्रालय को भेजने के लिए पत्र सौंपा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed