फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   paark ke upar se gujar rahe haeetenshan taar ko hataane ka nirdesh

पार्क के उपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार को हटाने का निर्देश

Mon, 02 Nov 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
paark ke upar se gujar rahe haeetenshan taar ko hataane ka nirdesh
राजाबाजार। महराजगंज विकासखंड के कल्यानपुर व गडेरिया गॉव में निर्माणाधीन पार्को का सोमवार को सीडीओ अनुपम शुक्ल और डीसी मनरेगा भूपेंद्र कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर एडीओ पंचायत सीपी सिंह और टीए सुर्यभान सिंह को साथ लेकर गडेरिहा व कल्यानपुर ग्राम पंचायतों में बन रहे पार्को का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्क के ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्टेज के बिजली तार के तार को हटाने के लिए एक्सइएन को निर्देश दिया।
विज्ञापन

कल्यानपुर प्राथमिक पाठशाला में मनरेगा के तहत तीस लाख लागत से बन रहे पार्क की चारों तरफ से इंटरलाकिंग देखा। उसमें मिट्टी डलवाने और सुंदरता के लिए अच्छी क्वालिटी के पौधे जैसे पाम का पेड़ लगाने का निर्देश दिया। पेंटिग कराने और देखरेख के लिए पॉच और पंचायत सचिवों की तैनाती के लिए एडीओ पंचायत सीपी सिंह को निर्देश दिया। पार्क का कार्य गुणवत्ता पूर्वक पूरा कराने तथा एक सप्ताह बाद फिर निरीक्षण करने की बात कही। बगल में मनरेगा से खुदाई कराए गए सूखे तालाब को भी देखा। तालाब में पानी की व्यवस्था के लिए भटपुरा पंप कैनाल विभाग को फोनकर सीडीओ ने नहर में पानी छोड़ने का आदेश दिया। पार्क के ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्टेज के बिजली तार के तार को हटाने के लिए एक्सइएन को निर्देश दिया। कल्यानपुर पार्क के निरीक्षण के दौरान सामने दोनों हाथ जेब मे डाले बिना मास्क लगाए खड़े महराजगंज के टीए सूर्यभान सिंह को फटकार लगाई।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने खंभे की जगह पेड़ में बांध दिया तार
आलमगंज। रामपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने मनमानी तरीके से खंभे की जगह पेड़ में ही 11 हजार वोल्ट का बांध दिया। पेड़ में तार बांध दिए जाने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। असवां गांव के आबादी वाले क्षेत्र में एक मकान के बाउंड्री वॉल के ऊपर से होकर गुजरे इस तार की वजह से दो माह पूर्व पीपल के पेड़ में आग लग गई थी। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने रामपुर उपकेंद्र पर तैनात जेई से किया था। लेकिन विजली बिभाग की लापरवाही के चलते कोई करवाई नहीं हो रही है। एसडीओ मड़ियाहूं संजय गुप्ता ने बताया की मामले की सूचना मिली है। जल्द ही खंभा लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडपंप का दूषित पानी पीना ग्रामीणों की मजबूरी
राजाबाजार। क्षेत्र के कई गॉवों में लाल निशान लगाकर दूषित हैंडपंपों की पानी पीना गांव के लोगों की मजबूरी बन गई है। यद्यपि ब्लाक कर्मचारियों ने दूषित जल की जॉच कर हैंडपंप पर लाल रंग से धन का निशान बना दिया है। फिर भी लाचार लोग उसी हैंड पंप का पानी पी रहे हैं। क्षेत्र के चरियाही ग्राम पंचायत निवासी विशाल, चंदन ईशनारायन, अशोक यादव, उदयभानपुर, कोल्हुआ के निसार चौरसिया, गद्दोपुर के दीपचन्द गुप्ता राजमणि ने बताया कि हैंडपंप से प्रदूषित जल निकलने की सूचना बीडीओ को दे दी गई है। लेकिन पेयजल समस्या पहले की तरह बनी हुई है। एडीओ पंचायत सीपी सिंह का कहना है पुरानी इंडिया मार्क टू हैंडपंप का रीबोर करने व उसकी मरम्मत के अलावा नई हैंडपंप लगवाना ग्राम पंचायत अधिकार क्षेत्र में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed