फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Oxygen plant will prove to be a boon for the public

जनता के लिए वरदान साबित होगा ऑक्सीजन प्लांट

Thu, 29 Jul 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant will prove to be a boon for the public
क्षेत्रीय विधायक डा. लीना तिवारी ने बृहस्पतिवार को नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जब कोरोना वायरस की दूसरी लहर में हमने लोगों के प्राण निकलते देखा तो उसी समय संकल्प लिया था कि लोगों के लिए संजीवनी बूटी लाने का काम मैं करूंगी। उसी संकल्प के तहत क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विधायक निधि से 25 लाख की लागत से 50 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट की नींव डालकर शुभारंभ किया गया था। अब यह प्लांट बनकर पूरी तरह तैयार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जरूरतमंद व्यक्ति की प्राण रक्षा करने में यह प्लांट उपयोगी साबित होगा। इस ऑक्सीजन प्लांट से एक घंटे में पांच जम्बो सिलिंडर भरने की क्षमता है। यह प्लांट मड़ियाहूं के साथ-साथ दूसरे क्षेत्रों की जनता के लिए भी जरूरत पड़ने पर कारगर सिद्ध होगा। सीएमओ डॉ. जीएसबी लक्ष्मी ने कहा कि जनपद में 17 ऑक्सीजन प्लांट पर काम चल रहा था। जिसमें से 13 पूरे हो चुके हैं। अन्य चार प्लांटों के काम भी जल्द पूरे कर लिए जाएंगे। इन ऑक्सीजन प्लांटों से पूरे जनपद में ऑक्सीजन की किसी भी तरह से कमी नहीं होने पाएगी। इस मौके पर डॉ राजेश पांडेय, डॉ. अजय सिंह, ब्रह्मदेव तिवारी, जहांगीर आलम, डा. शाहिद, अनिल निगम, अपना दल एस जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल, कांति राय नायडू, मनोज चौरसिया, अरुण मिश्रा मौजूद रहे। अध्यक्षता अधीक्षक एमएस यादव और संचालन डा. वकार अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed