फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   over bridge collapsed

निर्माणाधीन ओवरब्रिज धराशायी

Wed, 02 Nov 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 02 Nov 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
over bridge collapsed
सिटी स्टेशन के पास बन रहे ओवरब्रिज की गिरी रेलिंंग और वहां जुटी भीड़।
सिटी रेलवे स्टेशन के निकट जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का बीयरिंग पैड सोमवार की शाम अचानक धराशायी हो गया। मलबे की चपेट में आने से मौके पर मौजूद गाजीपुर निवासी तीन श्रमिक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो श्रमिकों को बीएचयू में भर्ती कराया गया है जबकि एक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सेतु निर्माण निगम के अवर अभियंता की तहरीर पर लाइनबाजार पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


4982.95 लाख की लागत से बनने वाले इस ओवरब्रिज का निर्माण अप्रैल 2015 से शुरू है। रेलवे लाइन के दोनों तरफ पुल निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सेतु निर्माण निगम को दी गई है। पुल निर्माण के लिए मौजूदा समय में 20 पाया बनकर तैयार हो गया है। सोमवार को भी मजदूर काम कर रहे थे उसी दौैरान एक पाया के ऊपर लगा बीयरिंग पैड स्लिप कर नीचे गिर पड़ा। उसकी चपेट में आने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


गाजीपुर के नोनारा थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी शमसुद्दीन छोटक (45) और उनके चचेरे भाई सोनू (32) एवं गाजीपुर के ही देवकटिया जंगीपुर निवासी धर्मेंद्र (30) घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर लाइनबाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस पहुंची तो तीनों घायलों को अन्य मजदूर ठेले पर लादकर अस्पताल ले जा रहे थे। पुलिस ने तीनों को पहले एक स्थानीय निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से धर्मेंद्र और सोनू को वाराणसी रेफर कर दिया गया जबकि शमसुद्दीन को जिला अस्पताल में भर्ती  कराया गया। सेतु निर्माण निगम के अवर अभियंता पं. अवधेश शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने वाराणसी निवासी ठेकेदार इंद्रभूषण उपाध्याय के खिलाफ निर्माण में लापरवाही और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed