फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Out of 66 tests, one came back positive for typhoid.

Jaunpur News: 66 की जांच में एक की टाइफायड रिपोर्ट पॉजिटिव आई

Sat, 08 Aug 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Out of 66 tests, one came back positive for typhoid.
उमरपुर में मलेरिया की जांच करते मलेरिया विभाग के लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी जौनपुर। बारिश के मौसम में स्वास्थ्य विभाग मच्छरों से होने वाली बीमारी मलेरिया, टाइफायड और फाइलेरिया को लेकर सतर्क है। शुक्रवार को 66 लोगों की जांच कराई गई। इसमें एक मरीज की रिपोर्ट टाइफायड पॉजिटिव आई है। चाचकपुर में डॉ. प्रेमचंद्र और उमरपुर में डॉ. नाजिया परवीन, जलालपुर के त्रिलोचन महादेव में डॉ. शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में जांच की गई। चाचकपुर में 18 संभावित लोगों की मलेरिया, डेंगू और टाइफायड की जांच की गई। उमरपुर में 21 लोगों की मलेरिया, डेंगू और टाइफायड की जांच हुई। दोनों जगहों पर किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। त्रिलोचन महादेव में 27 लोगों की जांच कराई गई। इसमें से एक व्यक्ति की रिपोर्ट टाइफायड पॉजिटिव आई है। चाचकपुर और उमरपुर में जलभराव वाले स्थानों पर एंटीलार्वा रसायन स्प्रे, ब्रीडिंग सोर्स सर्वे, सोर्स रिडक्शन, क्षेत्रीय आशा द्वारा फीवर सर्वे, डेंगू मलेरिया के पोस्टर पेस्टिंग, पंपलेट वितरण किया गया।
विज्ञापन

बचाव के लिए ये करें
घरों के आसपास सफाई रखें, झाड़ियां न उगने दें
जलभराव न होने दें, नालियों में कूड़ा न डालें
रुके हुए पानी में जला मोबिल ऑयल डालें
कूलर, गमला, फ्रिज की ट्रे आदि का पानी सप्ताह में एक बार अवश्य बदलें।
पूरी आस्तीन के कपड़े पहने, खुली बदन न सोएं
सोते समय मच्छरदानी लगाएं।
नोट : यह सलाह जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुनील कुमार यादव ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article