फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Other officers arrived late leaving the agriculture deputy director, chairs not empty

कृषि उपनिदेशक को छोड़ विलंब से पहुंचे अन्य अधिकारी, कुर्सियां नहीं खाली

Thu, 24 Dec 2020 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Other officers arrived late leaving the agriculture deputy director, chairs not empty
कृषि विभाग स्थित जिला कृषि अधिकारी कार्यालय 11 बजे तक रहा खाली। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शासन के निर्देश के बाद भी कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी समय से नहीं पहुंच रहे हैं जिससे फरियादियों को परेशान होना पड़ रहा है। सरकार ने किसानों को योजनाओं को लाभ दिलाने के प्रति गंभीर है लेकिन विभिन्न कार्यों से कृषि विभाग के कार्यालय में पहुंचे किसानों की अधिकारियों की लेटलतीफी के चलते भटकना पड़ रहा है। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे कृषि भवन की पड़ताल की। उप कृषि निदेशक जयप्रकाश 10 बजे तक कार्यालय आ गए थे, लेकिन जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी 11 बजे तक नहीं आए थे। वहीं कर्मचारियों के आने का सिलसिला भी साढ़े दस बजे से शुरू हुआ लेकिन उस समय कार्यालयों में सफाई का कार्य चल रहा था।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक जयप्रकाश 10 बजे अपने कार्यालय पहुंचे गए थे, लेकिन उस समय तक उनके कार्यालय में इक्का दुक्का कर्मचारी ही पहुंचे थे। उनके स्टेनो के भी कमरे पर ताला लटका था। जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे, जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार राय और भूमि संरक्षण अधिकारी शशिकेश सिंह सहित करीब 60 फीसदी कर्मचारी 11 बजे तक दफ्तर नहीं पहुंचे थे। इनका कार्यालय तो समय से खुल गया था लेकिन कुर्सियां खाली रहीं। कृषि विभाग के कार्यालय में 10:45 बजे तक मात्र 40 फीसदी कर्मचारी आए थे, लेकिन उनमें से अधिकांश कर्मचारी अपने सीट पर बैठकर काम नहीं कर रहे थे। कुछ तो इधर-उधर टहल रहे थे तो कई कार्यालय से बाहर धूप में बैठे हुए थे।
विज्ञापन

कृषि भवन में समय से कार्यालय खुल गए थे लेकिन साढ़े दस बजे कार्यालयों की सफाई कार्य चल रहा था। भूमि संरक्षण कार्यालय में 10 बजकर 35 मिनट पर झाडू लग रहा था। कार्यालय में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन...
सभी अफसरों और कर्मचारियों को समय से आने का निर्देश दिया गया है। जो भी लोग कार्यालय समय से नहीं आए होंगे उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। -जयप्रकाश, उप कृषि निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed