फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Organized cross country race and junior football match on 15

क्रॉस कंट्री रेस व जूनियर फुटबॉल मैच का आयोजन 15 को

Tue, 09 Aug 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Organized cross country race and junior football match on 15
करंजाकला। इंदिरा गांधी स्टेडियम में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय में बालक वर्ग की पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया है। रेस सुबह साढ़े छह बजे कुत्तुपुर तिराहे से शुरू होकर इंदिरा गांधी स्टेडियम तक संपन्न होगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा हरी झंडी दिखाकर करेंगे। इसमें किसी भी आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। जिनका आवेदन बुधवार से लिया जाएगा। उसी दिन दोपहर दो बजे से जूनियर वर्ग बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। जूनियर फुटबॉल में जनपद की आठ टीमें भाग लेंगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने बताया इच्छुक विद्यालय एवं क्लब की टीमें प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं। जिनका आवेदन 10 अगस्त से लिया जाएगा। जूनियर फुटबॉल टीम में 19 साल की कम आयु के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। जिनका सत्यापन आधार कार्ड व हाईस्कूल के मूल प्रमाण पत्रों से किया जाएगा, जो भी विद्यालय व क्लबों की टीम जूनियर फुटबॉल टीम में प्रतिभाग करेंगी। वह अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य व खेल अध्यापक के साथ आवेदन कर सकते हैं। क्रॉस कंट्री रेस व जूनियर फुटबॉल में खिलाडि़यों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed