फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   one Youth dies in road accident

सड़क हादसे में युवक की मौत

Fri, 04 Nov 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 04 Nov 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
one Youth dies in road accident
मड़ियाहूं रोड पर सोइथा गांव के पास दुर्घटना के बाद सड़क जाम करते लोग।
जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सोइथा गांव के पास गुरुवार को ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक को क्षतिग्रस्त कर दिया और सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने समझाकर किसी तरह जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन


उधर मुंगराबादशाह पुर में मारुति कार की चपेट में आने से बाइक सवार मां बेटे घायल हो गए। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सोइथा गांव निवासी विजय यादव (22) दोपहर में घर से पैदल अपने होटल पर जा रहा था। होटल गांव में सड़क किनारे है। होटल के सामने ही सड़क पार करते समय वह मड़ियाहूं की तरफ से आ रहे बालू लदे ट्रक की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां हालत नाजुक देख डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक को क्षतिग्रस्त कर दिया और सड़क को जाम कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर  पवांरा गांव निवासी निर्मला देवी (50) अपने पुत्र आलोक (30) के साथ बाइक से कहीं जा रहीं थी। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गड़िया गांव  के निकट मारुति कार से आमने सामने की टक्कर हो गई।  जिसमें दोनो घायल हो गए। दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed